फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akshaya Tritiya 2026: 750 bikes sold 350 cars booked in Varanasi

अक्षय तृतीया 2026: बिक गईं 750 बाइक, 350 कार की हुई बुकिंग, 500 करोड़ का कारोबार

Mon, 20 Apr 2026 04:39 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 20 Apr 2026 04:39 PM IST
सार

Varanasi News: अक्षय तृतीया से एक दिन पहले ही शहर के मुख्य बाजारों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगभग 2500 छोटे-बड़े ज्वेलरी शोरूम पर देर शाम तक ग्राहकों का तांता लगा रहा। 

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2026: 750 bikes sold 350 cars booked in Varanasi
अक्षय तृतीया पर गहनों की खरीदारी करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में अक्षय तृतीया से एक दिन पहले ही रविवार को एक दिन में 750 बाइक बिक गईं। वहीं, 350 से ज्यादा कार की बुकिंग हुई है। इसके अलावा सराफा बाजार में भी महिलाओं के गहनों की खूब बिक्री हुई है। अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर सराफा कारोबारियों ने भीड़ को देखते हुए अपने शोरूम के समय को एक घंटे बढ़ा दिया। महापर्व के आगमन से एक दिन पहले ही वाराणसी के बाजारों में हलचल दिखाई दी। सराफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल और बर्तन मंडी तक, हर तरफ खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। 

विज्ञापन


कारोबारी संगठनों के मुताबिक, अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर जिले में करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। सोने-चांदी की खरीदारी के लिए सबसे शुभ माने जाने वाले इस पर्व पर ज्वेलरी शोरूम्स की रौनक देखते बनी। शहर के मुख्य बाजारों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगभग 2500 छोटे-बड़े ज्वेलरी शोरूम पर देर शाम तक ग्राहकों का तांता लगा रहा। विशेष रूप से महिलाओं में पारंपरिक आभूषणों को लेकर गहरा क्रेज देखा गया।
विज्ञापन


वाराणसी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों ने झुमके, अंगूठी, गले का हार और मांग टीका जैसे गहनों की जमकर खरीदारी की। केवल सराफा सेक्टर ने ही 300 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है। सिर्फ आभूषण ही नहीं, बल्कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sports: बास्केट से ऊंचे हौसले... महामना लीग 3.0 के लिए 150 से ज्यादा खिलाड़ी बहा रहे पसीना

वाराणसी ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष यूआर सिंह के मुताबिक रविवार को ही करीब 750 बाइकों की डिलीवरी दी गई, जबकि 350 नई कारों की बुकिंग हुई। अक्षय तृतीया के मुख्य दिन यानी सोमवार के लिए बुकिंग का आंकड़ा और भी बड़ा है। शोरूम संचालकों को उम्मीद है कि सोमवार को बिक्री का ग्राफ 1000 बाइक और 500 कारों के पार जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed