फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akshay Tritiya 2021 jewellery shops will not open in varanasi on Akshaya Tritiya again this year second wave of Corona is expected to affect the turnover of 200 crores

वाराणसी : लगातार दूसरे साल अक्षय तृतीया पर नहीं खुलेंगी सराफा दुकानें, 200 करोड़ के कारोबार पर असर

Wed, 12 May 2021 12:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 May 2021 12:04 AM IST
सार

अक्षय तृतीया पर इस बार भी कोरोना का असर बना रहेगा। पिछले साल की तरह इस बार भी अक्षय तृतीया पर सराफा दुकानें बंद रहेंगी। पिछले साल लॉकडाउन था तो इस साल 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू है। ऐेसे में 14 मई को अक्षय तृतीया के दिन भी दुकानें व शोरूम बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Akshay Tritiya 2021 jewellery shops  will not open in varanasi on Akshaya Tritiya again this year second wave of Corona is expected to affect the turnover of 200 crores
14 मई को अक्षय तृतीया के दिन भी दुकानें व शोरूम बंद रहेंगे - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अक्षय तृतीया पर इस बार भी कोरोना का असर बना रहेगा। पिछले साल की तरह इस बार भी अक्षय तृतीया पर सराफा दुकानें बंद रहेंगी। पिछले साल लॉकडाउन था तो इस साल 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू है। ऐेसे में 14 मई को अक्षय तृतीया के दिन भी दुकानें व शोरूम बंद रहेंगे।

विज्ञापन


सराफा कारोबारियों के अनुसार, पिछले साल तो कुछ दुकानदारों ने ऑनलाइन बिक्री भी की थी, लेकिन इस बार वैसी कोई मांग भी बाजार में नहीं दिख रही है। अप्रैल से लेकर मई अब तक कई लोगों ने जान गंवा दी। परिवार में शोक और दुख है तो ऐसे में कोई बहुत मांग भी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


दो साल पूर्व अनुमान के मुताबिक शहर में 200 करोड़ की बिक्री अक्षय तृतीया पर होती थी, लेकिन इस बार भी सब कुछ ठप रहेगा। मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोना आभूषणों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मराठा एसोसिएशन के सरंक्षक व चौक स्थित सुड़िया के आभूषण व्यवसाय से जुड़े मानिक राव पटेल ने बताया कि कोरोना ने दूसरी बार अक्षय तृतीया पर असर डाला है। शादी व अक्षय तृतीया लग्न दोनों ही कोरोना की भेंट चढ़ गए। कारखाने बंद हैं तो कारीगर भी अपने घरों को लौट गए। बाजार में आर्डर नहीं है। गलाई कारखाने पखवारे भर से बंद है।

वाराणसी सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रवि सराफ ने बताया कि पिछली बार भी दुकानें बंद थी तो कुछ रिटेलर कारोबारियों ने आनलाइन बिक्री की थी लेकिन इस बार तो वह भी माहौल नहीं दिख रहा है। दो दिन बाद अक्षय तृतीया है लेकिन मांग कहीं से भी कुछ नहीं है। बहुत से कष्ट में सराफा कारोबार से जुड़े लोगों की स्थिति है, कारीगरों की हालत बहुत ज्यादा खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed