फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akhilesh Yadav will visit Kashi Vishwanadh Dham tomorrow rest in varanasi today

वाराणसी में अखिलेश यादव: दर्शन पूजन कर संकटमोचन मंदिर के महंत से की चर्चा, देर रात पप्पू की अड़ी पर पहुंचे

Thu, 09 Feb 2023 11:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Feb 2023 11:21 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। संकटमोचन मंदिर में हाजिरी लगाई। शुक्रवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav will visit Kashi Vishwanadh Dham tomorrow rest in varanasi today
संकटमोचन मंदिर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया व गाजीपुर से देर शाम लौटे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होटल में स्नान के बाद देर रात संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। यहां पर मंदिर के महंत विश्वंभरनाथ मिश्र ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान महंत ने सपा प्रमुख से बातचीत की।

विज्ञापन


बंद कमरे में तकरीबन आधे घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। महंत ने बताया कि सपा प्रमुख से गंगा की दुर्दशा पर चर्चा हुई। वे गंगा की दुर्दशा को लेकर काफी चिंतित हैं। उससे वर्तमान सामाजिक राजनीतिक परिदृश्य पर बातचीत हुई।  सपा प्रमुख को गोस्वामी तुलसीदास और रामचरित मानस के बारे में बताया।
विज्ञापन


इस पर सपा प्रमुख बोले रामचरित मानस और गोस्वामी तुलसीदास हमारे कण कण में हैं। रामदरबार और हनुमान दरबार में दंडवत कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अस्सी पर पप्पू की चाय की अड़ी पर पहुंचे सपा प्रमुख ने नींबू की चाय पीने के साथ चर्चा की। सपा प्रमुख ने पप्पू से पूछा की चाय में क्या क्या मिलाते हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू ने बताया काला नमक, जीरा, नीबू के अलावा पानी खौलाते हैं और उसमें चीनी मिलाते हैं। दुकान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो देखने के बाद सपा प्रमुख बोले समाजवादियों की फोटो नहीं लगाते हो। कोई बात नहीं आज आपके सांसद के फोटो के साथ चाय पीते हैं। इस दौरान स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, पूजा यादव आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed