फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akhilesh Yadav will perform Jalabhishek in kashi vishwanath mandir on first Monday of Sawan in varanasi

काशी विश्वनाथ के दरबार आएंगे अखिलेश यादव: सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री, चुनावों के लिए भी अहम होगा दौरा

Thu, 01 Jul 2021 07:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 01 Jul 2021 07:32 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। वह सालों से चली आ रही यदुवंशियों द्वारा सावन के पहले सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक की परंपरा में शामिल होंगे। साथ ही विधान सभा चुनावों की रणनीति को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav will perform Jalabhishek in kashi vishwanath mandir on first Monday of Sawan in varanasi
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सावन महीने में वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के साथ दर्शन-पूजन करेंगे। सपा कार्यकर्ता उनके आने की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, अखिलेश यादव आगामी विधान सभा चुनावों की रणनीति भी तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर में सन 1950 से सावन के पहले सोमवार को यदुवंशियों द्वारा जलाभिषेक करने की परंपरा रही है। यह परंपरा स्व. तेजु सरदार ने शुरू की थी। जो अभी तक चली आ रही है। काशी विश्वनाथ दल का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला था।
विज्ञापन


उन्होंने इस परंपरा के बारे में जानकारी दी और उन्हें पहले सोमवार को मंदिर आने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद अखिलेश यादन ने इसे स्वीकार कर लिया। कोरोना वायरस की पहली लहर में भी यह परंपरा जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उस दौरान शीतला घाट से जल भरकर काशी विश्वनाथ दल के अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव ने जलाभिषेक किया। उसके लिए उन्हें प्रशासन से अनुमति ली थी। जलाभिषेक करने के एक साथ पांच लोगों को मंदिर में जाने की अनुमति दी थी।

कर सकतें चुनावी रणनीति की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार कर सकते हैं। वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे और चुनावों की तैयारियों के लिए मूलमंत्री भी देंगे।

Akhilesh Yadav will perform Jalabhishek in kashi vishwanath mandir on first Monday of Sawan in varanasi
वाराणसी में सपा ने धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

जन्मदिन पर सपाइयों की पूजा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 48 साल के हो गए हैं। बृहस्पतिवार को उनका जन्मदिन वाराणसी में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। अखिलेश यादव  का जन्मदिन, जिसे ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, भोजन शिविर, पूजा, हवन और रोगियों को फल वितरण द्वारा किए।  

अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। उधर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित ने 48 दिवसीय कार्यक्रम की रणनीति बनाई। शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम 17 अगस्त तक चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed