फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   akhilesh yadav refuse claim of isi in kanpur train accident

ट्रेन हादसे में आईएसआई का हाथ होने का दावा झूठाः अखिलेश यादव

Fri, 03 Mar 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर/चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर/चंदौली Updated Fri, 03 Mar 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav refuse claim of isi in kanpur train accident
सपा प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर ट्रेन हादसे में आईएसआई का हाथ होने के पीएम नरेंद्र मोदी के दावे को झूठा बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता लोगों को गुमराह कर वोट लेना चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेल मंत्री कानपुर में रेल पटरियों की सुरक्षा में नाकाम रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री को फर्जी रिपोर्ट दे दी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को गाजीपुर और चंदौली में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा,  मैं यह कहना चाहता हूं कि यह हादसा यूपी में हुआ, इसलिए मुझे इस बारे में सूचना तो होनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पीएम के दावों में कोई सच्चाई भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिर्जापुर में दिए गए भाषण पर कहा कि वह हर दिन नया डायलॉग ढूंढ लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने बड़े पद पर होकर वह प्रदेश में घूम रहे हैं। लगता है सीटों की अदला-बदली करना चाहते हैं। वह साइकिल से घबरा गए हैं, इसीलिए इतने मंत्री लेकर प्रदेश भर में प्रचार करने आए हैं। अगर तीन वर्ष तक पीएम ने काम किया है तो परेशान क्यों हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती अभी भी भाषण देने की बजाय पढ़ रही हैं। उन्होंने जीते-जी अपनी मूर्तियां लगवा दीं। वो क्या प्रदेश का भला कर पाएंगी। 
 

मोदी बताएं तीन साल के काम

akhilesh yadav refuse claim of isi in kanpur train accident
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी रेडियो व टीवी पर मन की बात करते हैं, लेकिन कभी काम नहीं करते हैं। पीएम यह बताएं कि उन्होंने तीन साल में क्या किया। सीएम शुक्रवार को पालीटेक्निक कालेज के मैदान पर सपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुई सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अच्छे दिनों के बहाने पूरे देश को बैंकों के बाहर लाइन में खड़ा कर दिया। नोटबंदी कर देश के गरीब आवाम को महीनों परेशान रखा। उनको यह नहीं मालूम कि पैसा काला-सफेद नहीं होता है।
हमारा आपका लेन-देन काला-सफेद होता है।  कहा कि पीएम विश्व के अधिकांश देशों का भ्रमण कर चुके हैं, लेकिन यहां की जनता के लिए कुछ नहीं लेकर आए। भाजपा के लोग जाति-धर्म, शमशान व कब्रिस्तान की बात करते हैं। लेकिन सपा लैपटाप और स्मार्ट फोन की बात करती है।

पीएम काशी में तीन दिनों तक रहेंगे। इस दौरान वह चेक कर सकते हैं कि बिजली आ रही है या नहीं।

सपा सरकार ने सत्रह जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार को भेजा लेकिन आजतक केंद्र ने उस पर विचार नहीं किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed