फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akhilesh Yadav missing posters in azamgarh to police action on women caa nrc protest

अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र में लगे पोस्टर, लिखा- चुनाव के बाद से लापता हैं

Sat, 08 Feb 2020 01:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 08 Feb 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav missing posters in azamgarh to police action on women caa nrc protest
आजमगढ़ में लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में ही उनके लापता होने के पोस्टर लगे हैं... बुधवार को आजमगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में महिलाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर अखिलेश यादव की चुप्पी पर पोस्टर के द्वारा निशाना साधा गया है। 

विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज के जोहर पार्क में सीएए और एनआरसी के विरोध में मुस्लिम महिलाओं पर लाठीचार्ज को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने ही संसदीय क्षेत्र में लोगों के निशाने पर हैं। इस मामले में उनकी चुप्पी और आजमगढ़ से दूरी को लेकर पोस्टर वार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन




अखिलेश यादव के लापता होने को लेकर शहर के मुसाफिरखाना और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में पोस्टर चिपकाए गए हैं। पोस्टर में जिक्र किया गया है कि सीएए और एनआरसी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम महिलाओं पर हुई पुलिसिया बर्बरता पर अखिलेश यादव क्यों चुप हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव 2019 के चुनाव के बाद से लापता हैं। पोस्टर में दिखाया गया है कि इसे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभाग की ओर से जारी किया गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह की ओर से भी इसकी पुष्टि की गई है। उन्होंने पोस्टर चिपकाना स्वीकार किया है।

हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री और आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव ने ट्विटर पर ट्वीट कर पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि हर मंच से गोली की बात करने वाले संवैधानिक मूल्यों की बात कब करेंगे? शांतिपूर्वक धरना लोगों का संवैधानिक अधिकार है। आजमगढ़ में पुलिस ने बर्बरता की सभी हदें पार कर दी और मैं इसकी घोर निंदा करता हूं! पार्टी के विधायक और संगठन बिलरियागंज में लोगों की सेवा कर रहे हैं!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed