फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   akhhilss hold party symbol cycile, some senior leaders are in problem

अखिलेश के हाथ में साइकिल, दिग्गजों का भविष्य दांव पर

Tue, 17 Jan 2017 08:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया Updated Tue, 17 Jan 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
akhhilss hold party symbol cycile, some senior leaders are in problem
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के अंदर तीन माह से चल रहे घमासान में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी सिंबल मिलने के बाद बलिया जिले के राजनेताओं में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

पार्टी के कई कद्दावर नेता टिकट को लेकर उधेड़बुन में है। मुलायम और अखिलेश के समर्थक चुनावी प्रचार को लेकर असमंजस में है।ऐसा ही हाल प्रदेश के लगभग सभी जिलों का है।
सपा के शिर्ष नेतृत्व में चल रहे घमासान में अखिलेश की जीत मिलने के साथ ही जनपद के कुछ दिग्गज सपाइयों का भविष्य भी दांव पर लगने की चर्चा जोरों पर है।  
विज्ञापन

बलिया सदर के विधायक नारद राय व एमएलसी अंबिका चौधरी ने खुलकर मुलायम सिंह का साथ दिया था। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री को पार्टी का कमान मिलने के बाद उन्हें टिकट मिलेगा अथवा निराशा ही हाथ लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर बांसडीह से मंत्री रामगोविंद चौधरी का भी टिकट काटकर नीरज सिंह गुड्डू को प्रत्याशी घोषित किया गया था।
अब मुख्यमंत्री के हाथ में पार्टी की कमान आने के बाद प्रत्याशी बदलेंगे अथवा नहीं, इसको लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं में संशय की स्थिति बनी हुई है।
इसके अलावा बेल्थरारोड, सिकंदरपुर, बैरिया, रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता भी उधेड़बुन में पड़े हुए हैं।
पार्टी की तरफ से घोषित हो चुके प्रत्याशी भले ही जुबान से अपनी पुख्ता दावेदारी की बात कह रहे हैं लेकिन अंदरखाने उनकी भी स्थिति भी सही नहीं है।
सपा के दिग्गज नेता अभी भी लखनऊ में डेरा जमाए हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed