फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akasa Air's new Navi Mumbai-Varanasi flight starts today

Varanasi News: नवी मुंबई-वाराणसी के बीच अकासा एयर की नई उड़ान आज से

Sun, 29 Mar 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Akasa Air's new Navi Mumbai-Varanasi flight starts today
बाबतपुर। अकासा एयर की ओर से वाराणसी और नवी मुंबई के बीच एक और उड़ान सेवा आज से शुरू हो रही है। इससे दोनों शहरों के बीच हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे। एयरलाइन के सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि फ्लाइट क्यूपी 2021 नवी मुंबई से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर वाराणसी पहुंचेगी। वहीं, वापसी में फ्लाइट क्यूपी 2022 दोपहर 13:55 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर 16:15 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी। ये दोनों उड़ानें प्रतिदिन संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा, पहले से संचालित सेवाओं में फ्लाइट क्यूपी 2001 सुबह 07:50 बजे नवी मुंबई से रवाना होकर 10:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। फ्लाइट क्यूपी 2004 शाम 19:55 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर 22:10 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी। राहुल सिंह ने बताया कि नई उड़ानों के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। व्यापारिक, धार्मिक और पर्यटन यात्रियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed