फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akasa Airlines direct flight from Varanasi to Navi Mumbai from February 17

Varanasi News: वाराणसी से नवी मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस की सीधी उड़ान 17 फरवरी से

Sat, 17 Jan 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Akasa Airlines direct flight from Varanasi to Navi Mumbai from February 17
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए सीधी विमान सेवा की शुरुआत होने जा रही है। अकासा एयरलाइंस 17 फरवरी से वाराणसी–नवी मुंबई–वाराणसी रूट पर अपनी नई उड़ान सेवा शुरू करेगी। नवी मुंबई एयरपोर्ट के परिचालन में आने के बाद, वाराणसी से वहां के लिए उड़ान शुरू करने वाली अकासा एयरलाइंस पहली विमानन कंपनी होगी।
विज्ञापन


उड़ान संख्या क्यूपीआई-2001 नवी मुंबई से सुबह 06:50 बजे प्रस्थान कर 09:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी, जबकि वापसी में उड़ान संख्या क्यूपीआई-2004 वाराणसी से शाम 18:20 बजे रवाना होकर 20:50 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी। यह सेवा प्रतिदिन संचालित की जाएगी। इस नई उड़ान के शुरू होने से वाराणसी और मुंबई महानगर क्षेत्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन के उद्देश्य से यात्रा करने वालों के लिए यह सेवा लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन

अकासा एयरलाइंस के यूपी हेड राहुल सिंह ने बताया कि यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग आकाश एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप अथवा अधिकृत ट्रैवल एजेंट के माध्यम से उपलब्ध है। नई उड़ान सेवा से वाराणसी एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी में और विस्तार होगा तथा क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed