फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akanksha Dubey Non bailable warrant issued against Bhojpuri singer Samar Singh

Akanksha Dubey: भोजपुरी गायक समर सिंह समेत दो के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, संपत्ति जब्त करने की भी तैयारी

Thu, 06 Apr 2023 09:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Apr 2023 09:54 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। दोनों के खिलाफ गुरुवार को लुक आउट नोटिस जारी हुआ था। शुक्रवार को अदालत ने गैर जमानती वारंट  जारी किया है। 

विज्ञापन
Akanksha Dubey Non bailable warrant issued against Bhojpuri singer Samar Singh
भोजुपरी गायक समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत में कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस दोनों पर अब इनाम घोषित करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में 27 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

समर सिंह की तलाश में जुटी पुलिस की पांच टीमें 

दोनों की तलाश में लगातार दबिश के साथ ही कार्रवाई के क्रम में बुधवार को समर और संजय के खिलाफ कमिश्नरेट की पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। ताकि, दोनों देश छोड़ कर भागने न पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भोजपुरी सिंगर समर सिंह ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, खुद के बचाव में डाली याचिका

Akanksha Dubey Non bailable warrant issued against Bhojpuri singer Samar Singh
पुलिस आयुक्त से मिली थीं आकांक्षा की मां - फोटो : अमर उजाला

उधर, इस संबंध में गुरुवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट है कि आकांक्षा दुबे ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

सपा नेताओं के संरक्षण की वजह से समर सिंह पर कार्रवाई नहीं

Akanksha Dubey Non bailable warrant issued against Bhojpuri singer Samar Singh
आकांक्षा दुबे की मां समेत अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह और उसके भाई संजय सिंह को समाजवादी पार्टी के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए दोनों के खिलाफ पुलिस प्रभावी तरीके से कार्रवाई नहीं कर रही है। यह आरोप भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने गुरुवार  को लगाया। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं के संरक्षण की वजह से ही हमारा मुकदमा सही धाराओं में दर्ज नहीं किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हमारा अनुरोध है कि अपनी देखरेख में निष्पक्ष जांच करा कर हमें न्याय दिलाएं।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा

Akanksha Dubey Non bailable warrant issued against Bhojpuri singer Samar Singh
आकांक्षा दुबे - फोटो : social media

आकांक्षा की मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। मधु दुबे का आरोप है कि आकांक्षा दुबे की मौत के संबंध में उनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। प्रकरण में पुलिस प्रभावी तरीके से कार्रवाई भी नहीं कर रही है।

मधु दुबे ने अदालत से अनुरोध किया है कि उनकी बेटी की मौत से संबंधित मुकदमे की केस डायरी के साथ विवेचक को तलब कर विवेचना का पर्यवेक्षण किया जाए। मधु दुबे की मांग पर अदालत ने आदेश दिया है कि 10 अप्रैल को प्रार्थना पत्र के संदर्भ में प्रगति आख्या संबंधित थाने द्वारा पेश की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed