फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ajit grand alliance set up in UP

यूपी में भी महागठबंधन की तैयारी ः अजित

Wed, 26 Oct 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 26 Oct 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
Ajit grand alliance set up in UP
चौधरी अजित सिंह - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय लोकदल का प्रयास यूपी चुनाव में छोटे दलों और चौधरी चरण सिंह के अनुयायियों को एक मंच पर लाने की है। मंगलवार को दल के अध्‍यक्ष्‍ा चौधरी अजित सिंह ने कहा कि उनकी कोशिश  बिहार की तर्ज पर महागठबंधन बनाकर जनता को विकल्प देने की है। इसके लिए बीजेपी को छोड़ अन्य सभी दलों के लिए उनके दरवाजे खुले हैं।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा, महागठबंधन के लिए जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से बात हो चुकी है। कुछ अन्य दलों के साथ भी बातचीत चल रही है। समाजवादी पार्टी में रार पर कहा, मुलायम सिंह यादव का फोन आया था। हम चाहते हैं कि जल्द विवाद सुलझ जाए। पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मेक इन इंडिया की बात करते हैं लेकिन सजावटी सामान समेत छोटे-छोटे सामान तक चीन से आ रहे हैं। पीएम सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक लाभ ले रहे हैं। तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि यह मामला कोर्ट में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed