फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Air India will begin flights to Varanasi-Agra in October

अक्टूबर में एयर इंडिया की वाराणसी-आगरा को शुरू होगी उड़ान

Mon, 14 Sep 2020 05:47 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Air India will begin flights to Varanasi-Agra in October
एयर इंडिया - फोटो : Air India

वाराणसी से नई दिल्ली, मुंबई के बीच हवाई सेवाएं शुरू करने के बाद एयर इंडिया वाराणसी-आगरा के बीच विमान सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। अक्टूबर में वाराणसी से आगरा के बीच सीधी विमान सेवाएं शुरू होंगी।

विज्ञापन

इसके लिए एयर इंडिया ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से समय मांगा है। इंडिगो व स्पाइस जेट ने नवंबर में आगरा सहित अन्य शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने के लिए डीजीसीए को जानकारी दी है।
विज्ञापन



बाबतपुर एयरपोर्ट( लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ) से आगरा के लिए अभी कोई विमान सेवा नहीं है। पर्यटकों के लिए ताजमहल खुलने के बाद एयर इंडिया ने यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण वाराणसी से आगरा के बीच विमान सेवा शुरू करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है। उधर, पर्यटक स्थल के रूप में प्रसिद्ध खजुराहो, आगरा, देहरादून, गोवा, भुवनेश्वर, गुवाहटी, उदयपुर और चेन्नई के लिए विमान सेवाएं नहीं है। हालांकि अक्टूबर और नवंबर के बीच विमानन कंपनियां उड़ानें शुरू करेंगी। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि अभी नई दिल्ली और मुंबई के बीच विमान सेवा संचालित है। जल्द ही आगरा के लिए उड़ान शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed