{"_id":"660ada97c5c261fda00ec215","slug":"airlines-of-goa-and-khajuraho-stopped-time-of-bhubaneswar-changed-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गोवा और खजुराहो की विमान सेवा बंद, भुवनेश्वर का बदला समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गोवा और खजुराहो की विमान सेवा बंद, भुवनेश्वर का बदला समय
Mon, 01 Apr 2024 09:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2024 09:33 PM IST
सार
Varanasi News: मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, बंगलूरू, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, भुवनेश्वर, इंदौर, लखनऊ की उड़ानें भी हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह के लिए उड़ान हैं। उसमें भी औसतन 150 से अधिक ही यात्री उड़ान भर रहे हैं।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा और खजुराहो की सीधी विमान सेवा बंद हो गई है। भुवनेश्वर के विमान का समय भी बदल गया है। शाम 7:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की विमान भुवनेश्वर के लिए उड़ान भर रही है। वहीं, खजुराहो की उड़ान बंद करके इंदौर के लिए विमान सेवा शुरू हुई है।
विज्ञापन
रात 8.05 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से विमान इंदौर के लिए उड़ान भर रही है। चेन्नई के लिए भी रात 9.20 बजे इंडिगो की विमान सेवा है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक दबाव इस समय दिल्ली और मुंबई रूट पर है। होली त्योहार के बाद लौटने वाले ट्रेन में जगह न मिलने पर विमान का रुख कर रहे हैं। इस वजह से मुंबई और दिल्ली के विमान की सीटें 80 प्रतिशत तक फुल हैं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से रोजाना 30 उड़ानें हैं। इसमें सबसे अधिक दिल्ली की विमान सेवाएं हैं। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, बंगलूरू, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, भुवनेश्वर, इंदौर, लखनऊ की उड़ानें भी हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह के लिए उड़ान हैं। उसमें भी औसतन 150 से अधिक ही यात्री उड़ान भर रहे हैं।
विज्ञापन
टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि गोवा की विमान सेवा बंद होने से यात्रियों को मुंबई और पुणे होकर जाना पड़ रहा है। गर्मी की छुट्टियां अब शुरू हो रही हैं, ऐसे में गोवा और खजुराहो की विमान सेवा बंद नहीं करनी चाहिए थी।