{"_id":"5c7545e9bdec22736436ba96","slug":"air-strike-revenge-of-pulwama-martyred-said-amit-shah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में शाह ने जलाया कमल दीप, बोले- 40 जवानों की शहादत का बदला है पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में शाह ने जलाया कमल दीप, बोले- 40 जवानों की शहादत का बदला है पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक
Tue, 26 Feb 2019 08:12 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 26 Feb 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर में अमित शाह
- फोटो : amar ujala
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह(Amit Shah) का मंगलवार की शाम को गाजीपुर में गोमती नदी के किनारे स्थित गौरहट गांव में आगमन हुआ। अमित शाह के आने को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखाई दिया। अमित शाह(Amit Shah) ने दलित बस्ती निवासी रुद्रनाथ के घर दीप जलाकर कमल ज्योति कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
अमित शाह(Amit Shah) ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक(Air strike) पर कहा कि पुलवामा हमले के बाद देशवासियों की ये मांग थी कि ऐसी कार्रवाई हो कि दुश्मन ऐसी घटना दोबारा करने पर दस बार सोचे। मंगलवार तड़के ही वायुसेना ने पीओके(POK) में छिपे आतंकवादियों पर एयर स्ट्राइक(Air strike) कर उनका खात्मा कर दिया है।
विज्ञापन
अमित शाह(Amit Shah) ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर 40 जवानों की शहादत का बदला लिया है। चाहे आतंकवादी विचार हो, आतंकवादी घटनाएं हो या आतंकवाद फैलाने वाले आतंकी हों, इन सबके खिलाफ मोदी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति ही अपनाई है और अपनाती रहेगी। पीओके(POK) में एयर स्ट्राइक(Air strike)के बाद देशभर में जितने भी शहीद जवानों के परिवार हैं उनके दिलों को आज ठंडक मिली होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
कांग्रेस पर साधा निशाना
अमित शाह(Amit Shah) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद 70 साल में से 55 साल तक कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन गरीबों के कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया। गरीब के घर बिजली नहीं थी, शौचालय नहीं था, स्वास्थ्य सेवाएं नहीं थीं।
आज सबकुछ है, भाजपा ने सारी सुविधाएं मुहैया कराईं है। देश के 2.5 करोड़ परिवारों को घर देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। 2022 तक देश के हर परिवार के पास अपना घर होगा, ऐसी व्यवस्था भाजपा सरकार ने की है।
आज सबकुछ है, भाजपा ने सारी सुविधाएं मुहैया कराईं है। देश के 2.5 करोड़ परिवारों को घर देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। 2022 तक देश के हर परिवार के पास अपना घर होगा, ऐसी व्यवस्था भाजपा सरकार ने की है।