Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air Show in Varanasi: Dev Deepawali-Like Spectacle on Ganga Around 20 Lakh People Expected to Event

Varanasi Air Show: गंगा किनारे होगा देव दिवाली सा नजारा, भव्य एयर शो के साक्षी बनेंगे 20 लाख लोग

Sat, 20 Jun 2026 11:58 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 20 Jun 2026 11:58 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में एयर शो की तैयारियां शुरू हो गई हैं। करीब 20 लाख लोगों के इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनने की संभावना है। वहीं नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक एयर शो देखने के लिए लोग जुटेंगे। 

विज्ञापन
Air Show in Varanasi: Dev Deepawali-Like Spectacle on Ganga Around 20 Lakh People Expected to Event
काशी में एयर शो की तैयारी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

वाराणसी में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में होने वाले भव्य एयर शो के लिए प्रशासन और वायु सेना ने तैयारियां तेज कर दी हैं। करीब 20 लाख लोगों के इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनने की संभावना है। इसकी जानकारी एयरफोर्स की तरफ से जिला प्रशासन को दी गई है। साथ ही बेहतर भीड़ प्रबंधन के लिए कहा गया है। नमो घाट पर करीब 2500 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। 

विज्ञापन


हर घाट से पर 10-20 हजार लोग होंगे
जिला प्रशासन के मुताबिक, एयर शो के दौरान नमो घाट से अस्सी के बीच 90 घाटों और गंगा पार रेती तक नजारा देव दीपावली जैसा रहेगा। अस्सी घाट पर ही करीब 30 हजार लोगों की मौजूदगी रहेगी। हर घाट से पर 10-20 हजार लोगों की मौजूदगी रहेगी। गंगा पार डोमरी के आसपास भी लोगों को बैठाया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

कई जिलों से एयर शो देखने पहुंच सकते हैं लोग
वायु सेना की ओर से प्रस्तावित एयर शो की तैयारियां प्रशासनिक महकमे ने शुरू कर दी है। एयरफोर्स ने जिला प्रशासन को इनपुट दिया है कि वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग एयर शो देखने पहुंच सकते हैं। एयर शो में प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष समेत देश की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होने की उम्मीद है। नमो घाट पर उनके लिए विशेष मंच तैयार किया जाएगा जहां करीब 500 विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। 

इसे भी पढ़ें; कफ सिरप केस: दुबई में शुभम के साथ फरारी काट रहे हैं चौक के तीन कारोबारी, मिलिंद यादव भी एसटीएफ के रडार पर
विज्ञापन

नमो घाट से अस्सी घाट तक विशेष व्यवस्था
इसके अलावा पास ही दो हजार लोगों की क्षमता वाला एक अन्य मंच भी बनाया जाएगा। आम लोगों के लिए नमो घाट से अस्सी घाट तक विशेष व्यवस्था की जा रही है। घाट के एक तरफ ही छह लाख से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था हो जाएगी। गंगा के उस पार रेती पर बैरिकेडिंग कर लोगों को बैठाया जाएगा। घाटों के सामने स्थित बड़े भवनों और होटलों की छतों का भी उपयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन

एक घंटे पहले नो बोट जोन
एयर शो के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती होगी। प्रशासन और पुलिस विभाग अभी से इसकी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। एयर शो के एक घंटे पहले और एक घंटे बाद गंगा में नो-बोट जोन लागू रहेगा, जिससे किसी भी प्रकार की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। बारिश के बाद गंगा किनारे जमा होने वाली रेत को हटाने के लिए नगर निगम समेत विभिन्न विभागों के साथ बैठक हो चुकी है और इस दिशा में समय रहते काम शुरू करने की तैयारी है।

अधिकारी बोले
20 अक्तूबर से सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के विमान वाराणसी पहुंचने लगेंगे। इनके पार्किंग और ईंधन की व्यवस्था की एयरपोर्ट प्रशासन करेगा। विमान पांच दिन तक अभ्यास करेंगे। इसके बाद काशी का आसमान भारतीय वायुसेना के हैरतअंगेज करतबों का गवाह बनेगा। -पुनीत गुप्ता, एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed