Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air Show in varanasi Helicopters Arrive Namo Ghat Fighter Jets Showcase Prowess Event on Air Force Day

एयर शो: नमो घाट पर पहुंच रहे एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर, दम दिखाएंगे फाइटर विमान; वायु सेना दिवस पर आयोजन

Thu, 09 Apr 2026 10:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 09 Apr 2026 10:49 PM IST
सार

Varanasi News: बीते बुधवार को भी वायुसेना के अधिकारियों ने नमो घाट का स्थलीय निरीक्षण किया था। उस दौरान क्षेत्रीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं, जिन्होंने सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं का आकलन किया।

विज्ञापन
Air Show in varanasi Helicopters Arrive Namo Ghat Fighter Jets Showcase Prowess Event on Air Force Day
नमो घाट पर होगा एयर शो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Air Show in Varanasi: वाराणसी जिले में प्रस्तावित एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बीते दो दिनों से भारतीय वायु सेना के अधिकारी लगातार शहर में सक्रिय हैं और हेलिकॉप्टर के माध्यम से संभावित स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। खासतौर पर नमो घाट को इस आयोजन के लिए प्रमुख विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने नमो घाट क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। हेलिकॉप्टर ने घाट पर बने हेलिपैड के ऊपर कई चक्कर लगाए और वहां से अस्सी घाट तक का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद टीम वापस लौट गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

सूत्रों के अनुसार, वाराणसी में अक्तूबर महीने में एयर शो आयोजित कराने की योजना बनाई जा रही है। हर वर्ष 8 अक्तूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है और इसी अवसर पर एयर शो आयोजित करने पर मंथन चल रहा है। हालांकि, अभी तक कार्यक्रम की तिथि और स्थान को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

बीते सप्ताह वायुसेना के अधिकारियों ने शहर के एयरपोर्ट और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की संभावनाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की थी। इस दौरान एयर शो के लिए उपयुक्त स्थल, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

एयर शो को लेकर प्रशासन और वायुसेना दोनों स्तर पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं, लेकिन अंतिम निर्णय अभी लंबित है। माना जा रहा है कि निरीक्षण और बैठकों के बाद जल्द ही आयोजन की तिथि और स्थान की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। एयर शो के प्रस्ताव से शहरवासियों में उत्साह का माहौल है और लोग इस भव्य आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed