फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air service to Ahmedabad from 16th February

Varanasi News: अहमदाबाद के लिए विमान सेवा 16 फरवरी से

Thu, 06 Feb 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Air service to Ahmedabad from 16th February
बाबतपुर। लालबहादुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाराणसी-अहमदाबाद के बीच अकासा एयरलाइंस की नई विमान सेवा 16 फरवरी से शुरू होगी। इस हवाई रूट पर अकासा की पहली उड़ान सेवा है। विमान के टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। अकासा के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि अकासा एयर का विमान क्यूपी 1431 अहमदाबाद से सुबह 8.10 बजे उड़ान भरकर 10.10 बजे वाराणसी पहुंचेगा और फिर यही विमान क्यूपी 1432 बनकर 10.45 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर दोपहर 12.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगा। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अकासा एयरलाइंस इस रूट पर अपनी सीधी विमान सेवा शुरू कर रहा है। संवाद
विज्ञापन



दिल्ली के लिए नई विमान सेवा आज से
बाबतपुर। वाराणसी-दिल्ली के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस बृहस्पतिवार से नई विमान सेवा शुरू करने जा रही है। विमान संचालन की अनुमति डीजीसीए ने दे दी है। विमान का शेड्यूल जारी होने के साथ ही टिकट की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आई एक्स 1187 शाम 7.35 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर रात 9.20 बजे वाराणसी पहुंचेगा। फिर यही विमान आई एक्स 1203 बनकर रात 9.50 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर और रात 11.25 बजे दिल्ली पहुंचेगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी दिल्ली के बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कंपनी ने इस रूट पर विमान संचालन का फैसला किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed