फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air Force co pilot vishal pandey died In Badgam MI-17 Chopper Crash

बडगाम में चॉपर क्रैश में बनारस के विशाल ने गंवाई जान, पिता बोले- मुझे बेटे पर है गर्व

Thu, 28 Feb 2019 12:27 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 28 Feb 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Air Force co pilot vishal pandey died In Badgam MI-17 Chopper Crash
विशाल पांडेय - फोटो : amar ujala
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार की सुबह वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर हादसे में काशी के लाल विशाल पांडेय (34) ने भी जान गंवा दी। गुरुवार की सुबह जब यह समाचार वायु सेना के माध्यम से विशाल के परिजनों को मिला तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विशाल वायु सेना में सार्जेंट पद पर तैनात थे। दो महीने पूर्व इनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में हुई थी। इसके पहले विशाल पांडेय राजस्थान में तैनात थे। रोहनिया क्षेत्र के मूल निवासी विशाल का परिवार वाराणसी के हुकुलगंज क्षेत्र में रहता है।
विज्ञापन


कश्मीर के बडगाम जिले के गरेंद कलां गांव में बुधवार की सुबह 10:38 बजे वायुसेना का हेलीकॉप्टर तकनीकी खामी के कारण गिर पड़ा था। उस समय बरामद छह शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायु सेना में वर्ष 2005 में हुए थे भर्ती

Air Force co pilot vishal pandey died In Badgam MI-17 Chopper Crash
विशाल पांडेय अपने परिवार के साथ - फोटो : amar ujala
परिजनों ने बताया कि विशाल के पार्थिव शरीर के साथ उनकी पत्नी माध्वी रात 8.30 बजे के लगभग घर पहुंचेंगी। विशाल की भर्तीवायु सेना में वर्ष 2005 में हुई थी,  वह 14 सालों से देश की सेवा में तत्पर थें।

विशाल के पिता विजय शंकर पांडेय ने कहा हमें बेटे पर गर्व है और सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होंने बताया कि बहु माध्वी कल शाम को विशाल को फोन कर रही थी, पर उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बता रहा था। माध्वी ने हेडक्वार्टर में पता किया तो सूचना मिली कि विशाल ने एमआई-17 हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवा दी। इसके बाद बहु ने घर पर सूचना दी।

विशाल दो बच्चों पुत्र विशेष(7) और पुत्री धरा(5) के पिता थें। विशाल के घर पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। विशाल के छोटे भाई आकाश, छोटी बहनें वनिता और वैष्णवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं विशाल की मां को उनके बड़े भाई विकास पांडेय संभालने में लगे हैं। विशाल के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन की व्यवस्था सांस्कृतिक संकुल में प्रशासन द्वारा की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed