फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AIMIM chief Owaisi visit salar masood ghazi ki mazar minister anil rajbhar attack on sbsp chief omprakash rajbhar said Rajbhar society insulted today

सालार मसूद गाजी की मजार पर पहुंचे ओवैसी: मंत्री अनिल राजभर ने सुभासपा प्रमुख पर साधा निशाना, बोले- राजभर समाज का हुआ अपमान

Thu, 08 Jul 2021 07:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Jul 2021 07:10 PM IST
सार

प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने ओवैसी और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर हमला बोला। कहा कि ओवैसी और ओपी राजभर ने महाराजा सुहेलदेव का अपमान किया। जिस व्यक्ति ने देश पर हमला करने का गुनाह किया हो उसकी मजार पर जाना और सम्मानित करने का काम ना केवल राजभर समाज का अपमान है बल्कि गरीबों और देश का अपमान है।

विज्ञापन
AIMIM chief  Owaisi visit salar masood ghazi ki mazar minister anil rajbhar attack on sbsp chief omprakash rajbhar said Rajbhar society insulted today
मंत्री अनिल राजभर ने सुभासपा प्रमुख पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बृहस्पतिवार को भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से बहराइच में मिले। इसके बाद वह क्रूर शासक महमूद गजनवी के भांजे सालार मसूद गाजी के मजार पर जियारत करने पहुंच गए। इसी के साथ विवाद भी शुरू हो गया।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने ओवैसी और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर हमला बोला। कहा कि ओवैसी और ओपी राजभर ने महाराजा सुहेलदेव का अपमान किया। जिस व्यक्ति ने देश पर हमला करने का गुनाह किया हो उसकी मजार पर जाना और सम्मानित करने का काम ना केवल राजभर समाज का अपमान है बल्कि गरीबों और देश का अपमान है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में अनिल राजभर ने भागीदारी मोर्चा को जोकरों का गठबंधन करार दिया। उन्होंने पूछा कि जिस क्रूर शासक आक्रांता ने भारत को लूटा, हिंदूओं पर अत्याचार किया। मंदिरों को तोड़ डाला और जिसके आतंक को खुद महाराज सुहेलदेव ने खत्म किया उसे पूजने वाले के साथ ओम प्रकाश राजभर कैसे गठबंधन कर सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री व प्रदेश सरकार के प्रवक्ता अनिल राजभर  ने कहा कि ऐसे लोग राजनीति में नजर नहीं आने चाहिए। भागीदारी मोर्चा राजनीतिक दलों का गठबंधन नहीं बल्कि राजनीतिक जोकरों का गठबंधन है। ऐसे लोग उलूल जुलूल गठबंधन कर समाज को ठगने का काम करते हैं। कहा कि ऐसे लोगों को समाज, देश और महापुरुषों के लिए कुछ नहीं करना है। इनका काम बस जनता को गुमराह करना है। ऐसे लोग अपने-अपने समाज को बेचने का काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed