Varanasi News: अब व्हाट्सएप पर हाउस टैक्स का बिल भेजेगा एआई चैटबॉट, मोबाइल पर मिलेगा पूरा हिसाब-किताब
Varanasi News: वाराणसी में अब एआई चैटबॉट व्हाट्सएप पर हाउस टैक्स का बिल भेजेगा। इस सेवा से शहर के करीब 2.32 लाख से अधिक भवन स्वामी सीधे जुड़ेंगे। यह व्यवस्था अगले वित्तीय वर्ष से लागू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहकर, जलकर और सीवरकर की वसूली और सूचना तंत्र को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से निगम जल्द ही एआई चैटबॉट (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट) सेवा शुरू करने जा रहा है। इस हाईटेक व्यवस्था के लागू होने के बाद भवन स्वामियों को अपने टैक्स बिल या नोटिस के लिए निगम के कर्मचारियों का इंतजार नहीं करना होगा।
निगम द्वारा विकसित किया जा रहा यह एआई आधारित सिस्टम सीधे भवन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से डिमांड नोटिस और कर संबंधी सूचनाएं स्वतः (ऑटोमैटिक) भेज देगा। इस कदम से शहर के लगभग 2.32 लाख से अधिक भवन स्वामियों को सीधा लाभ मिलेगा।
वर्तमान में कंप्यूटरीकृत बिल मैनुअल तरीके से भेजे जाते हैं, जिसमें अक्सर भवन स्वामियों की शिकायत रहती है कि उन्हें समय पर नोटिस नहीं मिला, जबकि कर अधीक्षक शत-प्रतिशत वितरण का दावा करते हैं। इस विरोधाभासी स्थिति और आपसी खींचतान को खत्म करने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने एआई तकनीक का सहारा लेने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि इस चैटबॉट को तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। इसे एक माह के भीतर पूरी तरह विकसित कर लिया जाएगा। लक्ष्य है कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 से शत-प्रतिशत नोटिस डिजिटल माध्यम से भेजे जाएं, ताकि शिकायतों की गुंजाइश ही न रहे। इस एआई चैटबॉट की सबसे बड़ी विशेषता इसकी द्विपक्षीय संवाद (टू-वे कम्युनिकेशन) क्षमता होगी।
इसे भी पढ़ें; UP College Murder: सूर्य की धड़कन चलती देख मंजीत ने दोबारा कनपटी पर मारीं दो गोलियां, छह घंटे में गिरफ्तार
यदि किसी भवन स्वामी के कर निर्धारण या बिल में कोई संशोधन किया जाता है, तो उसकी तत्काल सूचना और संशोधित बिल भी व्हाट्सएप पर पहुंच जाएगा। इतना ही नहीं, टैक्स से संबंधित कोई शिकायत दर्ज करानी हो तो उपभोक्ता इसी चैटबॉट के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। यह सिस्टम सिर्फ शिकायत ही नहीं, बल्कि उनके समाधान की जानकारी भी समय-समय पर देता रहेगा।
क्या है एआई चैटबॉट और कैसे करेगा काम
चैटबॉट एक स्मार्ट डिजिटल असिस्टेंट की तरह है। यह व्हाट्सएप पर एक बटन दबाते ही प्रॉपर्टी आईडी के आधार पर बकाया टैक्स की जानकारी दे देगा। यह 24 घंटे उपलब्ध रहेगा, जिससे नागरिक किसी भी समय अपनी रसीदें डाउनलोड कर सकेंगे और भुगतान के लिंक प्राप्त कर सकेंगे।
अधिकारी बोले
नगर निगम तकनीक के उपयोग से नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। एआई चैटबॉट के माध्यम से हम पारदर्शिता और गति सुनिश्चित करेंगे। -हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्त