फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   AI cameras will be installed for security of Vindhyachal Dham after Ram Mandir

Vindhyachal Dham: राम मंदिर के बाद विंध्याचल धाम में लगेंगे एआई कैमरे, हाईटेक होगी मंदिर की सुरक्षा

Sat, 31 Aug 2024 08:41 AM IST
प्रगति चंद देव गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर।
देव गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 31 Aug 2024 08:41 AM IST
सार

राम मंदिर के बाद अब मां विंध्यवासिनी के  दरबार में एआई कैमरे लगेंगे। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक किया जाएगा। यहां दर्शनार्थियों के साथ ही लाइन में खड़े संदिग्ध लोगों की भी पहचान हो जाएगी। 

विज्ञापन
AI cameras will be installed for security of Vindhyachal Dham after Ram Mandir
विंध्याचल धाम में लगेंगे एआई कैमरे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या के श्रीराम मंदिर के बाद अब मां विंध्यवासिनी धाम की निगरानी के लिए एआई कैमरे लगाए जाएंगे। मंदिर परिसर में संदिग्ध गतिविधियों को ट्रैक करने में ये एआई कैमरे मददगार होंगे। इनसे दर्शन करने आने वाले भक्तों की संख्या का भी पता चल सकेगा। भक्तों के साथ लाइन में मौजूद अवांछनीय तत्वों की भी पहचान हो जाएगी। इससे मंदिर की सुरक्षा ज्यादा हाईटेक हो जाएगी। 

विज्ञापन


मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए देश के कोने- कोने से श्रद्धालु आते हैं। कॉरिडोर बनने के बाद भक्तों की संख्या और बढ़ गई है। इसके बाद से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


नवरात्र और अन्य भीड़-भाड़ वाले दिन अराजकतत्व भी भक्तों के वेश में आ जाते हैं। अराजकतत्व भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचिंग, जेब काटने, उच्चाकागिरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अब एआई कैमरे की मदद से इन्हें पकड़ पाना आसान होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed