फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AI-based training will be promoted in Kashi Vidyapeeth

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में एआई आधारित प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

Sun, 01 Feb 2026 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
AI-based training will be promoted in Kashi Vidyapeeth
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की त्रैमासिक बैठक में शैक्षणिक एवं शोध की गुणवत्ता से संबंधित कई निर्णय लिए गए। कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर मंथन हुआ। इसमें रिसर्च मेथडोलॉजी के पाठ्यक्रम में एआई टूल्स को शामिल करने पर सहमति बनी। बैठक में जेपी विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति और आइक्यूएसी सदस्य प्रोफेसर हरिकेश सिंह के सुझाव के बाद यह निर्णय लिया गया कि एआई की सहायता से विवि के अध्यापकों की निपुणता के आधार पर अतिरिक्त प्रशिक्षण आवश्यक है। इसका निर्धारण किया जाना चाहिए। आईक्यूएसी सदस्य एवं पूर्व नैक निदेशक प्रो. एनराय ने कहा कि विवि के महत्वपूर्ण विभागों के विशिष्ट व्याख्यानों को रिकॉर्ड किया जाए। ऐसे अध्यापकों को जो एआई की सहायता से अपने शैक्षणिक कार्यों को नवाचारपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा रहे हैं उन्हें समय-समय पर पुरस्कृत किया जाए। छात्र-छात्राओं की इंटर्नशिप के लिए संकायवार विद्यार्थियों का चयन कर उनकी रुचि व आवश्यकता के अनुसार विभिन्न निकायों में इंटर्नशिप सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में प्रो. सुरेंद्र सिंह, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. नंदिनी सिंह,नीरज पारिख, डॉ. किरण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed