फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agriculture Minister Surya Pratap Shahi foundation stone grain storage center in Chakia chandauli

यूपी: कृषि मंत्री ने किसानों को दी ये सौगात, अब मेहनत नहीं होगी बर्बाद

Thu, 06 Feb 2020 07:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 Feb 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister Surya Pratap Shahi foundation stone grain storage center in Chakia chandauli
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चकिया में अनाज भंडारण केंद्र का किया शिलान्यास। - फोटो : अमर उजाला।

सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को चंदौली जिले के चकिया तहसील के मुहम्मदाबाद गांव में बनी कृषि उपमंडी परिसर में 1000 एमटी अनाज भंडारण केंद्र का शिलान्यास किया। इससे अब वहां अनाज भंडारण के लिए आ रही दिक्कतें खत्म होंगी।

विज्ञापन


इस मौके पर मंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधाओं के लिए इस अनाज भंडारण केंद्र का शिलान्यास किया गया है। इसका लाभ क्षेत्र के किसानों को मिलेगा।

शिलान्यास के बाद वहां मौजूद किसानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र धान और गेहूं उत्पादन के लिए प्रमुख माना जाता है। लेकिन भंडारण की व्यवस्था नहीं होने से किसान उत्पादन के बाद अनाज को रखने के लिए भटकते थे।

विज्ञापन

अब इसके बन जाने से किसानों को फायदा होगा। इससे उनकी मेहनत बर्बाद नहीं होगी और अनाज सुरक्षित रख सकेंगे। वहीं उन्होंने उपमंडी परिसर में शौचालय, मूत्रालय के निर्माण एवं नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का तहसील प्रशासन को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed