फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agra based drug dealer Himanshu Agarwal contact with Saptasagar drug market of Varanasi

UP: एसटीएफ को रिश्वत ऑफर करने वाले दवा कारोबारी के पूर्वांचल से भी जुड़े हैं तार, सप्तसागर मंडी से कनेक्शन

Tue, 26 Aug 2025 04:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 26 Aug 2025 04:00 PM IST
सार

Varanasi News: एसटीएफ को एक करोड़ की रिश्वत ऑफर करने वाले दवा कारोबारी के तार सप्तसागर दवा मंडी से भी जुड़े हैं। यहां के एक कारोबारी से उसकी नजदीकियां थीं।

विज्ञापन
Agra based drug dealer Himanshu Agarwal contact with Saptasagar drug market of Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ को एक करोड़ की रिश्वत की पेशकश में गिरफ्तार आगरा के दवा कारोबारी हिमांशु अग्रवाल के तार वाराणसी समेत पूर्वांचल से भी जुड़े हुए हैं। सप्तसागर दवा मंडी के एक कारोबारी से उसकी नजदीकियां थीं। नकली और नशीली दवाओं का बड़ा सिंडिकेट संभालने वाले हिमांशु की बदौलत वाराणसी के एक दवा कारोबारी ने अकूत दौलत बनाई है। ऐसा सप्तसागर दवा मंडी के ही कुछ कारोबारियों ने बताया है। 

विज्ञापन


दवा कारोबारी का साथ देने वाले शिवपुर थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर का भी नाम सामने आया है। यूपी एसटीएफ की टीम वाराणसी समेत पूर्वांचल में हिमांशु के करीबियों की कुंडली खंगाल रही है। माना जा रहा है कि एसटीएफ जल्द ही दवा कारोबारी पर भी शिकंजा कस सकती है। 
विज्ञापन


चेन्नई से नकली दवाएं तैयार कराकर उत्तर प्रदेश के रास्ते बंगाल और बांग्लादेश तक सप्लाई का सिंडिकेट संभालने वाले हिमांशु अग्रवाल की बदौलत वाराणसी के दवा कारोबारी ने अपने व्यापार को खूब आगे बढ़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Fertilizer Crisis: सोनभद्र में पीएसी के पहरे में हुआ खाद वितरण, 520 बोरी के लिए पहुंचे 2000 से अधिक किसान

यूपी एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप चैट, फर्मों के कागजात, बैकिंग लेनदेन समेत अन्य कई कागजात खंगालने पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के दवा कारोबारियों के नाम और उनके फर्मों की पहचान हुई है। वाराणसी से भी दवा कारोबारी के तार जुड़ने की आशंका है। सप्तसागर दवा मंडी में आगरा से भी दवाइयां आती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed