फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer recruitment: Now registration till 25 April, written exam for general duty and clerk separately; Know

अग्निवीर भर्ती: अब 25 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन, जनरल ड्यूटी और क्लर्क के लिए लिखित परीक्षा अलग से; जानें खास

Mon, 07 Apr 2025 12:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 12:16 PM IST
सार

अग्निवीर की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ने से युवाओं ने राहत की सांस ली है। कहा गया है कि अभ्यर्थी फॉर्म भरते समय विशेष ध्यान रखे, गलती न करें। 

विज्ञापन
Agniveer recruitment: Now registration till 25 April, written exam for general duty and clerk separately; Know
अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल युवा। - फोटो : संवाद

विस्तार

Agniveer Bharti 2025: अग्निवीर भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी गई है। www.joinindian-army.nic.in पर अभ्यर्थी अब 25 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह जानकारी छावनी क्षेत्र स्थित सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने दी है। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 10 अप्रैल थी।

विज्ञापन


कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती के तहत जनरल ड्यूटी तकनीशियन ट्रेड के दो वर्ग और क्लर्क के पद पर आवेदक को एक ही पद के लिए ही मौका मिलता था। पहले अभ्यर्थियों को एक पद के लिए ही आवेदन करने की अनुमति थी। इसमें अब बदलाव किया गया है। दोनों पदों के लिए लिखित परीक्षा अब अलग-अलग देनी होगी। दोनों पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल एक बार ही देनी है। 
विज्ञापन


वाराणसी परिक्षेत्र में मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर जिले के अभ्यर्थी आते हैं। सेना भर्ती कार्यालय में फॉर्म भरने, मेडिकल में फिट होने के लिए जरूरी टिप्स आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है। छोटी-छोटी गलतियों पर अभ्यर्थियों के फॉर्म रिजेक्ट हो जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर यह कवायद शुरू की गई है। अभ्यर्थी फॉर्म भरते समय विशेष ध्यान रखे, गलती न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल के लिए दें विशेष ध्यान
कर्नल शैलेश कुमार ने कहा कि कान में गंदगी, नाखून ठीक से न कटने के कारण और अंगुली में मामूली जख्म भी मेडिकल जांच में भारी पड़ सकता है। इसलिए अभ्यर्थी को चाहिए कि शरीर की सफाई, नाखून की कटिंग, हेयर स्टाइल पर विशेष ध्यान दें। फॉर्म भरने में सहायता के लिए सेना भर्ती कार्यालय का सहयोग लिया जा सकता है। साथ ही अभ्यर्थियों से अपील की जाती है कि किसी भी लालच के बहकावे में न आएं।

टेक्निकल ट्रेड में नौकरी के ज्यादा अवसर
आईटीआई और गणित से 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल ट्रेड में नौकरी के ज्यादा अवसर हैं। सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत चार पदों के लिए आवेदन मांगे जाते हैं। इसमें ट्रेडमैन 8वीं और 10वीं पास, ऑफिस असिस्टेंट या स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर जनरल और अग्निवीर टेक्निकल पदों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। निदेशक ने बताया कि अभ्यर्थी अभी से जन्म और निवास प्रमाणपत्र बनवाकर रख लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed