फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer recruitment from 7 November candidates will run district-wise admit card will be sent on mail

अग्निवीर भर्ती सात नवंबर से: पहली बार जिलेवार होगी अभ्यर्थियों की दौड़, मेल पर जाएगा एडमिड कार्ड; जानें खास

Thu, 21 Aug 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 21 Aug 2025 05:51 AM IST
सार

Agniveer News: सेना भर्ती की तैयारी करने वाले सात नवंबर से अग्निवीर के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 25 नवंबर तक चलेगी। सभी जिलों में दाैड़ के लिए मैदान तैयार कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Agniveer recruitment from 7 November candidates will run district-wise admit card will be sent on mail
अग्निवीर भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Agniveer Recruitment: अग्निवीर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के तहत आने वाले मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 7 से 25 नवंबर तक होगी।

विज्ञापन


इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय ने अपना ग्राउंड तैयार कर लिया है। पहली बार जिलेवार अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया जाएगा। पहले दिन अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास) की दौड़ कराई जाएगी। पहली बार जनरल ड्यूटी, तकनीशियन ट्रेड के दो वर्ग और क्लर्क के पद के लिए लिखित परीक्षा कराई गई थी।
विज्ञापन


इस बार 58645 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें से 18517 अभ्यर्थियों ने दौड़ के लिए क्लाईफाई किया है। सभी पात्र अभ्यर्थियों को अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में मेल पर एडमिड कार्ड भेजा जाएगा। प्रवेश पत्र और अन्य सभी दस्तावेज मूल रूप में साथ लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिड कार्ड का कलर प्रिंट आउट अनिवार्य
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों के पास 20 पासपोर्ट साइज फोटो, भर्ती कार्यालय की तरफ से दौड़ के लिए जारी एडमिड कार्ड का कलर प्रिंट आउट, आधार कार्ड, हाईस्कूल, इंटर की मार्कशीट, निवास, जाति, बैंक की डिटेल, बायोडाटा सहित सभी दस्तावेज की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है।

8वीं पास के लिए टीसी अनिवार्य
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार 8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए टीसी लाना अनिवार्य है, इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी का हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। कई अभ्यर्थी ऐसे होते हैं, जिनके दास्तेवज पर हस्ताक्षर नहीं होता है, वे स्वीकार नहीं होंगे। इसके साथ ही लोग फर्जी हस्ताक्षर कराकर न लाए, जांच में गलत पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed