Agniveer Bharti 2022: वाराणसी के रणबांकुरे मैदान में 16 से अग्निवीर भर्ती, 14 से बाहरियों के प्रवेश पर रोक
अग्निवीर भर्ती की रैली वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में 16 नवंबर से शुरू हो रही है। रैली में वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही के युवाओं ने आवेदन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में अग्निवीर सेना भर्ती की सारी तैयारियां 14 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। तैयारी के अंतिम दिन से ही छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में बाहरियों के प्रवेश प्रतिबंध लगा जाएगा। 16 नवंबर से अग्निवीर सेना भर्ती चयन प्रक्रिया शुरू हो रही है। कैंट थाने की पुलिस ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर जायजा लिया।
वहीं, आंतरिक सुरक्षा और तैयारियों को लेकर सेना के अधिकारियों ने बैठक की। छावनी क्षेत्र में बैरिकेडिंग, विद्युत प्रकाश और साफ-सफाई समेत अन्य तैयारियां पूरी हो गई है। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार 14 नवंबर से किसी बाहरी को रणबांकुरे मैदान में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। रैली को लेकर 90 फीसदी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
एक लाख 43 हजार 286 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया
16 नवंबर की सुबह से गोरखपुर के चौरीचौरा और बांसगांव के अभ्यर्थियों की रैली होनी है। सेना अधिकारियों के अनुसार अग्निवीर बनने के लिए वाराणसी समेत 12 जिलों के एक लाख 43 हजार 286 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
इन जिलों के अभ्यर्थी
वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। सबसे अधिक गाजीपुर के 16869 अभ्यर्थियों ने अग्निवीर बनने को आवेदन किया है।
पढ़ें: वाराणसी में 16 से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशानिर्देश