Agniveer Bharti 2025: अग्निवीर के लिए इन पदों पर हो रही भर्ती, जीडी के लिए युवा कर रहे ज्यादा आवेदन
Agniveer Bharti 2025: अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल समेत कई पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन शुरू हो गया है।इसमें जीडी के लिए युवा ज्यादा आवेदन कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना की तरफ से अग्निवीर के लिए आवेदन शुरू हो गया है। अभ्यर्थी 12 मार्च से 10 अप्रैल तक www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती होगी।
वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि जनरल ड्यूटी (जीडी) में ज्यादा आवेदन मिल रहे हैं, टेक्निकल, क्लर्क में कम आवेदन आ रहे हैं। जबकि आने वाले दिनों में इन्ही ट्रेड में ज्यादा मांग हो रही है।
सेना टेक्निकल के अग्निवीरों को पढ़ाई भी कराएगी। इसके साथ ही डिप्लोमा भी दिलाएगी। अगर कोई टेक्निकल में अच्छा काम करता है तो जल्दी प्रमोशन हो सकता है। अग्निवीर को चार साल की सेवा देने के बाद बाहर भी अच्छी सैलरी पैकेज पर नौकरी मिल सकती है।
रिलायंस, आडानी सहित कई कंपनियों में लगातार इनकी मांग रहती है। वहीं जनरल ड्यूटी में ऐसा नहीं है। इस बार एक फार्म में दो पदों के लिए आवेदन का मौका मिलेगा। यानी इस बार दो पदों के लिए अभ्यर्थी एक साथ एप्लाई कर सकेंगे। अग्निवीर भर्ती की फीस 250 रुपये है, जो ऑनलाइन जमा करनी है।