{"_id":"5fe078008ebc3e3d930349b5","slug":"agartalla-habibganj-express-passes-through-track-broke-tracks-start-operating-on-kashan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अगरतल्ला-हबीबगंज एक्सप्रेस के गुजरने से चटकी पटरी, काशन के सहारे संचालन शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अगरतल्ला-हबीबगंज एक्सप्रेस के गुजरने से चटकी पटरी, काशन के सहारे संचालन शुरू
Mon, 21 Dec 2020 03:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Dec 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक ठीक करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में ट्रेन के गुजरते ही रविवार की देर रात दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के सामने अप लाइन की पटरी चटक गई। सूचना मिलते ही पहुंचे रेलपथ कर्मचारियों की टीम ने कलेंप बांधकर पटरी दुरुस्त की। इसके बाद काशन के सहारे ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अगरतल्ला-हबीबगंज ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद दिलदारनगर स्टेशन स्थित शायर माता मंदिर के पास रेल पटरी चटक गई। संयोग ठीक रहा कि पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारियों की नजर चटकी पटरी पर पड़ी, उन्होंने तत्काल सूचना विभागीय अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
इधर रेलपथ के कर्मचारियों ने रात करीब डेढ़ बजे पटरी में कलेंप बांधकर दुरुस्त किया। हालांकि एक्सप्रेस के पीछे कोई ट्रेन नहीं होने के कारण रेल परिचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
इस संबंध में सहायक रेल पथ निरीक्षक लल्लन राम ने बताया कि चटकी रेल पटरी के पास कलेंप बांधकर दुरुस्त कर दिया गया है। ट्रेनों को 30 किमी की रफ्तार से काशन के सहारे संचालन सुचारू कराया गया।