फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Against the regime took power and shout

सत्ता और शासन के खिलाफ भरी हुंकार

Mon, 30 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 30 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Against the regime took power and shout
सारनाथ के हृदयपुर में रविवार को किसानों की महापंचायत को संबोधित करतीं सांसद अनुप्रिया पटेल। 
चिलचिलाती धूप में हुंकार भरते हजारों किसान। बीच-बीच में अधिग्रहीत जमीन के पूरे मुआवजे की मांग को लेकर हवा में लहराती किसानों की मुट्ठियां इस बात की गवाही दे रही थी कि किसानों ने तय कर लिया है चाहे किसी से भी टकराना पड़े, वे अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। मौका था रिंग रोड के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन की जद में आए 28 गांवों के किसानों की महापंचायत का। इस मौके पर सियासी दलों के नुमाइंदों ने विकास के नाम पर आंदोलन न करने की नसीहत दी, जबकि किसानों ने मुआवजे के सवाल पर सत्ता और प्रशासन के खिलाफ नारा भी बुलंद किया।
विज्ञापन



हृदयपुर में हुई किसान महापंचायत में दोपहर से ही विभिन्न गांवों से रैलियों का आना शुरू हो गया था। जोश से लबरेज किसान नारे लगाते हुए सभा स्थल पर पहुंचे। किसान महारैली के मंच पर धर्म, जाति और पार्टी की सारी दीवारें टूट गईं। जहां सभी प्रमुख पार्टियों के नेताआें ने मंच साझा किया तो वहीं किसानों की मांग को जायज बताते हुए पूरे समर्थन का आश्वासन भी दिया। प्रभावित किसान परिवारों की महिलाएं दोपहर बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई थी और कार्यक्रम समाप्त होने तक उन्होंने तालियों और नारों से मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन



महापंचायत में सुरक्षा के मद्देनजर दो महिला सहित सात सब इंस्पेक्टर, 12 कांस्टेबल, पांच महिला कांस्टेबल, एक फायर ब्रिगेड, थाना पुलिस और एक प्लाटून पीएसी मौजूद रही। वाजिदपुर, प्रतापपट्टी, सिकंदरपुर, इदिलपुर, आशापुर, भगवानपुर, घमहापुर, हरिहरपुर, सरसवां, कानूडीह, दादूपुर, ऐढ़ें, बनवारीपुर, हरिबल्लपुर, गोइठहां, हृदयपुर, सिंहपुर, खजुही, खरीदपुर, संदहा सहित कई गांवों के किसान इसमें सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अलग-अलग गांवों से आए किसान महापंचायत के दौरान आपस में बातचीत करते हुए सरकार और जिला प्रशासन को कोस रहे थे। कहना था कि सूखे और बाढ़ की प्राकृतिक मार से जूझने वाले किसानों पर अब सरकार की मार पड़ रही है। हालात यही रहे तो किसान का बेटा खेती नहीं करेगा। अंततः इसका प्रभाव देश भर की खाद्यान्न व्यवस्‍था पर पड़ेगा। अच्छा हो कि सरकार किसानों की कद्र करे आैर उसे उनका वाजिब हक दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed