फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   again cyber crime in varanasi fraudsters duped seven lakh rupees Drug dealer

Varanasi News: नहीं रुक रहा साइबर फ्रॉड, अब दवा कारोबारी को जालसाजों ने सात लाख रुपये की चपत लगाई

Mon, 01 Apr 2024 10:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 10:42 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी शहर में आए दिन साइबर क्राइम हो रहे हैं। पुलिस की तमाम जनजागरुकता के बावजूद शातिर किस न किसी घटना को अंजाम दे दे रहे हैं। कुछ दिन पहले भी एक सिपाही साइबर अपराध का शिकार हो गया था। साइबर सेल उस मामले पर भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
again cyber crime in varanasi fraudsters duped seven lakh rupees Drug dealer
Cyber Crime - फोटो : iStock

विस्तार

वाराणसी के अजय विहार कॉलोनी, टकटकपुर निवासी दवा कारोबारी शैलेश अस्थाना को साइबर जालसाजों ने सात लाख रुपये की चपत लगा दी। प्रकरण को लेकर शैलेश की तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


शैलेश ने पुलिस को बताया कि फोरेक्स ग्लोबल की वेबसाइट के माध्यम से उन्होंने एक डीमैट खाता खोला था। उन्होंने पहले 10 हजार रुपये का निवेश किया। फोरेक्स ग्लोबल ने उनके पक्ष में ट्रेडिंग गतिविधियों को आयोजित किया और लाभ दिखाया। इसके बाद अधिक लाभ के लिए आगे निवेश करने का सुझाव दिया। 
विज्ञापन


इस पर उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से भी उसी वेबसाइट पर एक खाता खोला। वेबसाइट के प्रतिनिधियों की बातों के झांसे में आकर वह लगभग सात लाख रुपये निवेश कर दिए। रिटर्न मांगने पर लाभांश तो दूर उन्हें अपना मूलधन भी नहीं मिला। साइबर क्राइम थाने की ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच इंस्पेक्टर राजकिशोर पांडेय को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed