{"_id":"60929e2fa7a84758753be567","slug":"after-the-younger-sister-now-the-father-also-raised-the-voice-of-justice-for-the-daughter-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : छोटी बहन के बाद अब पिता ने भी बेटी को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : छोटी बहन के बाद अब पिता ने भी बेटी को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की
Wed, 05 May 2021 07:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 05 May 2021 07:01 PM IST
सार
पद्मविभूष पं. छन्नूलाल मिश्र बोले, मेरी बेटी को जल्द से जल्द मिले न्याय, मुझे शासन और प्रशासन पर पूरा भरोसा
विज्ञापन
पद्मविभूषण पं. छन्नू लाल मिश्र ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पद्मविभूषण पं. छन्नू लाल मिश्र की बेटी के मौत के मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई तय है। छोटी बहन के बाद अब पिता पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र ने भी बेटी को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की है। बुधवार को पं. छन्नू लाल मिश्र ने काशी और देश की जनता के नाम वीडियो जारी किया।
विज्ञापन
पं. मिश्र ने वीडियो में कहा पूरे देशवासियों को मेरा नमस्कार। मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं। मैं बीमार नहीं हूं। कोरोना महामारी के कारण मैं घर से नहीं निकल रहा हूं। तीन दिनों के अंतर पर मेरी बेटी और पत्नी का निधन होने से सदमे में हूं। मैं चाहता हूं कि मेरी बड़ी बेटी संगीता मिश्रा को न्याय मिले। बातचीत के दौरान पं. छन्नूलाल मिश्र ने कहा कि उन्हें शासन व प्रशासन पर पूरा भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि मेरी बेटी को जरूर न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
बता दें कि पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्रा की बड़ी बेटी संगीता मिश्रा के निधन के बाद परिजनों ने मेडविन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सोमवार को पंडित छन्नूलाल मिश्रा की छोटी बेटी डॉ. नम्रता मिश्रा ने मेडविन हॉस्पिटल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज की मांग की थी। उन्होंने मेडविन अस्पताल के डॉ. मनमोहन श्याम पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया था। कोतवाली में उन्होंने तहरीर मेडविन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ दी थी। इसकेबाद जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया है।
विज्ञापन