फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After the release of the reservation list, the round of allegations and counter allegations started

निकाय चुनाव: आरक्षण लिस्ट जारी होने के बाद शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर, किसने क्या कहा ?

Fri, 02 Dec 2022 05:59 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 02 Dec 2022 05:59 PM IST
सार

निकाय चुनाव में वार्डों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है।सूची जारी होने की अधिसूचना की तिथि से सात दिनों के भीतर जिलाधिकारी के यहां आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 100 वार्डों के आरक्षण की फाइनल सूची का प्रकाशन होगा। सूची जारी होने के बाद से पक्ष-विपक्ष से प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
After the release of the reservation list, the round of allegations and counter allegations started
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव में वार्डों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। आरक्षण सूची देने के बाद जहां कई दावेदारों के चेहरे की खुशी थम नहीं रही थी तो कई दावेदारों के मंसूबों पर पानी फिर गया। नगर निगम की 100 और गंगापुर नगर पंचायत के 10 वार्डों की प्रस्तावित आरक्षण सूची गुरुवार को जारी कर दी गई है। पार्षद पद के लिए अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। सूची जारी होने की अधिसूचना की तिथि से सात दिनों के भीतर जिलाधिकारी के यहां आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 100 वार्डों के आरक्षण की फाइनल सूची का प्रकाशन होगा।

विज्ञापन

सूची जारी होने के बाद से पक्ष-विपक्ष से प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। 

पढ़िए, किसने क्या कहा ? 

शासन स्तर से जो आरक्षण की सूची जारी की गई है। इस पर कोर कमेटी की बैठक होगी। इसमें प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। भाजपा शत-प्रतिशत सफलता के लिए अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विजय हासिल करेगी। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। - जगदीश त्रिपाठी, निकाय चुनाव संयोजक भाजपा 

विज्ञापन

After the release of the reservation list, the round of allegations and counter allegations started
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है प्रशासन
नगर निकायों की सूची को मनमाने तरीके से तैयार किया गया है। भाजपा जहां-जहां कमजोर हैं, उन वार्डों में महिला सीट कर दी गई है या फिर उनको सुरक्षित करा दिया गया है। भाजपा के लक्ष्य को पूरा कराने के लिए प्रशासन एजेंट की तरह काम कर रहा है। इस सूची पर आपत्ति करेंगे।  - राघवेंद्र चौबे, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस 

 

After the release of the reservation list, the round of allegations and counter allegations started
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
आरक्षण की सूची देखने के बाद लग रहा है कि यह भाजपा की सूची है। जहां ओबीसी वोट अधिक है, वहां पर एससी कर दिया है। जहां ओबीसी महिला है, वहां पुरुष कर दिया है। कई सामान्य को ओबीसी किया है। इस सूची को लेकर पार्टी अपनी आपत्ति दर्ज कराएगी। -
मनोज राय धूपचंडी, पूर्व राज्यमंत्री सपा 

आरक्षण सूची अभी देखा गया है। कुछ लोगों का फोन आया है। सूची में कुछ बदलाव हुआ है। पार्टी हाईकमान से जैसा निर्देश होगा, उसी के अनुसार काम किया जाएगा। फिलहाल इस सूची के संबंध में बैठक कर आगामी रणनीति तय करेेंगे। - राजेश कुमार भारती, जिलाध्यक्ष, बसपा  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed