फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After the rains between slippery across people?

हल्की बारिश में ही कई सड़कों पर कीचड़-पानी

Sun, 14 Jun 2015 02:10 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
After the rains between slippery across people?

वाराणसी। प्री मानसून की हल्की बारिश में ही शहर की खोदी गई सड़कों और उनसे जुड़े संपर्क मार्गों की हालत खराब हो गई। कीचड़ और गड्ढों में जलभराव के कारण पैदल और दो पहिया वाहन से चलना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन

नगर निगम और लोक निर्माण विभाग शहर की सड़कों की मरम्मत के प्रति गंभीर नहीं हैं। सड़कें जल्द दुरुस्त न कराई गईं तो बारिश के दिनों में परेशानियां बढ़नी तय हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल का निर्देश था कि जून के पहले सभी सड़कें दुरुस्त कर ली जाएं। हालांकि लोक निर्माण विभाग और नगर निगम पर मंत्री के निर्देशों का कोई खास असर अब तक  नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांडेयपुर से आशापुर,  पांडेयपुर से हुकुलगंज, खजुरी, भोजूबीर से सिंधोरा, लहरतारा से छित्तूपुर, संकटमोचन मोड़ से लंका चौराहा, साकेत नगर, गांधी नगर सहित कई अन्य क्षेत्रों की सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं।

खुदाई के कारण रथयात्रा चौराहा से सिगरा चौराहा, कमच्छा फल मंडी सहित कुछ अन्य स्थानों की सड़कें भी बदहाल हैं। इन सड़कों की हालत बारिश से पहले न सुधरी तो कीचड़ और पानी के बीच राह चलना दुश्वार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed