फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After the list of candidates the party will issue Krmas

भाजपा खरमास बाद प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी

Wed, 28 Dec 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Wed, 28 Dec 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
After the list of candidates the party will issue Krmas
भाजपा की काशी क्षेत्र की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
13 जनवरी को खरमास खत्म होने के बाद भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों ने इसके संकेत दिए हैं। बताया है कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों को छोड़कर सूबे की बाकी सीटों पर प्रत्याशियों का चयन लगभग फाइनल हो चुका है। 
विज्ञापन


मंगलवार को यहां ककरमत्ता स्थित एक होटल में हुई काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों, लोकसभा पालकों, जिलाध्यक्षों, चुनाव प्रभारियों और चुनाव सहायकों की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंत्रणा हुई। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल की मौजूदगी में प्रस्तावित सम्मेलनों, कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में राष्ट्रीय  संगठन महामंत्री ने कहा कि यूपी में बदलाव की आहट साफ सुनाई पड़ रही है। यहां की जनता बदलाव के मूड में है और भाजपा की सरकार बनने से अब कोई ताकत नहीं रोक सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से आयोजित होंगे। प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल ने भी चुनावी रणनीति पर अपनी बात रखी। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने की। क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर ने बूथवार डाटा जल्द से जल्द अपडेट करने को कहा। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री रामचंद्र मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन मनीष कपूर ने किया। इस मौके पर राकेश वशिष्ठ, अनिता सचान, धर्मेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरि, संजय भारद्वाज, भूपेश चौबे, सुधीर मिश्र आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed