फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After the holiday, there was a break on the roads, there was a huge jam

छुट्टी के बाद सड़कों पर व्यवस्था की छुट्टी, लगा भीषण जाम

Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
After the holiday, there was a break on the roads, there was a huge jam
शहर में दशहरा और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जब लोग काम के लिए सड़कों पर निकले तो जाम के जाल में फंस गए। प्रशासन द्वारा जाम से निपटने के लिए की गई व्यवस्था मानो छुट्टी पर चल गई हो। दिनभर अलग-अलग मार्गों पर जाम लगने से वरुणा पार इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित दिखा। पांडेयपुर, काली मंदिर, कचहरी, अर्दलीबाजार, पंचक्रोशी, नदेसर, अंधरापुल और चौकाघाट इलाके में यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

शहर के अंदर लहुराबीर, कबीरचौरा, बेनिया, गोदौलिया, कमच्छा, सिगरा सहित लंका, ककरमत्ता, लहरतारा और मंडुवाडीह चौराहे पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस यातायात बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

अवैध पार्किंग और निर्माण बन रहा बाधक
शहर के प्रमुख मार्गाें पर सड़क किनारे वाहनों को लगाकर अवैध पार्किंग कर रहे हैं। नदेसर से अंधरापुल और कचहरी चौराहे से सर्किट हाउस मार्ग सहित पांडेयपुर, मैदागिन और बेनिया इलाके में जाने वाले मार्गों पर सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर अवैध पार्किंग बना दी गई है। इससे रोजाना सड़कों पर जाम लग रहा है। वहीं दूसरी ओर अंधरापुल के पास चल रहे रेलवे के बाईपास लाइन के काम और लहुराबीर से कबीरचौरा मार्ग पर निर्माण कार्य जाम की वजह बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed