फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After the doctor demanded extortion of five lakhs from the jeweler

Varanasi News: चिकित्सक के बाद सराफ कारोबारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
After the doctor demanded extortion of five lakhs from the jeweler
चित्रकूट जेल में बंद कुख्यात बदमाश झुन्ना पंडित के नाम पर पांडेयपुर के सराफ कारोबारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद कारोबारी ने मंगलवार की शाम लालपुर-पांडेयपुर थाने में झुन्ना पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रविवार की रात अर्दली बाजार महावीर स्थित चिकित्सक को भी झुन्ना के नाम से रंगदारी के लिए धमकी भरा पत्र मिला था
विज्ञापन

पांडेयपुर चौराहा निवासी विशाल वर्मा के अनुसार रविवार की रात आठ बजे अपनी आभूषण की दुकान पर बैठा था। उसी समय दुकान के ठीक बगल में ठेला लगाने वाला हरीश एक लिफाफा लेकर आया और कहा कि एक व्यक्ति ने यह लिफाफा दिया और बोला कि सेठ जी को दे आओ। पीड़ित के अनुसार जब लिफाफा खोला तो उसमें झुन्ना पंडित के नाम से धमकी भरा पत्र था। पत्र में पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी नहीं देने और पुलिस प्रशासन को सूचना देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पत्र में लिखा था कि यदि इसकी चर्चा किसी से हुई तो आगे आप की मर्जी। दिन और समय बता दिया जाएगा। परिवार में यह जानकारी दी तो रात भर चैन से कोई सो नहीं सका। पीड़ित की तहरीर के आधार पर झुन्ना पंडित के खिलाफ रंगदारी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता ने बताया कि रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

मढ़वा निवासी झुन्ना पंडित के नाम पर रविवार की रात अर्दली बाजार महावीर स्थित चिकित्सक डॉ. दीपक वर्मा को भी धमकी भरा पत्र आया था। दस लाख रुपये रंगदारी का पत्र देने वाले व्यक्ति चंदौली धानापुर निवासी जयप्रकाश यादव को अस्पताल के कर्मियों ने पकड़ा था। कैंट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसे सोमवार को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश ने ही थमाया था पत्र
लालपुर-पांडेयपुर पुलिस को आशंका है कि एक ही रात में झुन्ना के नाम से पत्र चिकित्सक और सराफा कारोबारी को गया। कैंट पुलिस के हत्थे चढ़े जय प्रकाश यादव ने ही झुन्ना के नाम से धमकी भरा पत्र सराफा कारोबारी के यहां पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed