{"_id":"150af02df1f757c209b2627abe7e5efc","slug":"after-the-bye-welcome-the-new-year-of-shifting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीते को विदा, झूम के स्वागत नए साल का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीते को विदा, झूम के स्वागत नए साल का
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Thu, 01 Jan 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जश्न के बीच बीते को अलविदा कहा और फिर झूम के किया नए साल का स्वागत। काशी में बुधवार की रात घड़ी की सुइयां जैसे ही 12 पर पहुंचीं हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई देने लगी। घाटों से मोहल्लों तक, पार्कों, होटलों, क्लबों में लोगों ने जमकर मस्ती की।
अलग-अलग होटलों में ठहरे विदेशी पर्यटकों ने भी डीजे पर डांस का लुत्फ उठाया। इस बीच युवाओं की टोली ने अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से एक दूसरे को बधाई दी। काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन करने वालों की भीड़ लगी रही।
बुधवार को दिन भर शहर के मॉल, पार्क, क्लब, होटलों में नए साल के स्वागत की तैयारी चलती रही। नए साल का आगाज होने के साथ ही कहीं आतिशबाजी तो कहीं गुब्बारे फोड़कर लोगों ने जश्न मनाया। होटलों में विदेशी पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
अस्सी, दशाश्वमेध घाटों पर देर रात तक युवाओं की भीड़ देखने को मिली। कैंट स्थित बनारस क्लब में गीतों की धुन पर लोग जमकर थिरके। मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में आयोजित ‘रेट्रो नाइट’ में लोगों ने देशी-विदेशी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। यहां इंडो वेस्टर्न बैंड की धुन पर सभी ने जमकर मस्ती की। इस दौरान बेस्ट कपल डांस, ड्रेस, गेम कंपटीशन में भाग लेकर उपहार भी जीते।
होटल रमाडा में लोगों ने मनीष के गायन का लुत्फ उठाया। इस दौरान सनि द्वारा ताल वाद्य आकर्षण का केंद्र रहा। कैंट स्थित होटल आइडियल टावर में इंग्लिश बैंड की धुन पर लोग थिरके तो बनारस क्लब में फीमेल डीजे भी आकर्षण का केंद्र रहा। होटल दी गेटवे में प्लेटिनम ग्रुप डीजे नाइट का आयोजन हुआ।
होटल र्क्लाक्स, रमाडा, जिरास आदि जगहों पर नए साल के स्वागत में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। रोटरी क्लब बनारस की ओर से रिदम रेस्टोरेंट रथयात्रा में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने परिवार संग भाग लेकर नया साल मनाया। इस बीच मंदिर में दर्शन-पूजन करने वालों की भीड़ भी लगी रही।