मऊ : लड़की लापता होने के मामले में दरोगा के धमकाने से आहत आरोपी ने की खुदकुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव निवासी अभिषेक मौर्य (19) ने शनिवार दोपहर बाद घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। आरोप है कि आत्महत्या से कुछ समय पहले एक दरोगा ने घर पहुंच कर उसे लड़की लापता होने के मामले में धमकाया था।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सलेमपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके बाद में एसपी के निर्देश पर चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों और लड़की पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार करीब आठ माह पूर्व सिया बस्ती गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री लापता हो गई थी। इस मामले में युवती के पिता ने अभिषेक के विरुद्घ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अभिषेक ने हाईकोर्ट से इस मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाने का स्टे ले लिया था। इसके बाद भी पुलिस उसे लगातार प्रताड़ित कर रही थी। शनिवार सायं अभिषेक मौर्य पुत्र राम नयन मौर्य ने फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर थे।
इस बीच ग्रामीणों ने बताया कि एक दरोगा आया था, जिसने अभिषेक को हड़काया। उसके जाने के बाद अभिषेक ने घर में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था।