{"_id":"5e5d3f9f8ebc3eeae246577a","slug":"after-stripping-down-the-woman-beaten-pleaded-with-sp-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, धमकी दी- शिकायत करोगी तो जलाकर मार दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, धमकी दी- शिकायत करोगी तो जलाकर मार दिया जाएगा
Mon, 02 Mar 2020 11:46 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह बेहद शर्मनाक घटना घटित हुई। एक महिला को उसके दबंग विपक्षियों ने बच्चों के विवाद में निर्वस्त्र कर पीट दिया। धमकी भी दिया कि पुलिस से शिकायत करोगी तो जलाकर मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया है कि सोमवार को जब वह घर पर नहीं थी तो गांव के एक दबंग ने घर में घुसकर उसके पुत्र की पिटाई की थी। मंगलवार सुबह जब वह पुत्र के पीटे जाने का कारण पूछने गई तो उन लोगों ने उसे भी निर्वस्त्र कर लाठी-डंडों से पीटा। साथ ही धमकी भी दी कि शिकायत करोगी तो जलाकर मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
थाने पर शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो महिला ने शाम को एसपी दफ्तर पहुंच गई। इस संबंध में चील्ह थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसा कोई मामला नहीं हुआ है न ही कोई तहरीर दी गई है।पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन