फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   After 30 years, Mars and Saturn are forming Shadashtak Yoga

Varanasi: 30 साल बाद मंगल और शनि बना रहे षडाष्टक योग, इन राशि वाले जातकों को सावधान रहने की जरूरत, जानें-उपाय

Fri, 12 May 2023 07:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 12 May 2023 07:09 AM IST
सार

मंगल और शनि के आमने सामने होने के कारण बनने वाले इस योग के कारण राजनीतिक उथल-पुथल के साथ ही राजनीतिक दुर्योग बनेंगे। अगले दो महीने तक कर्क, मकर, मीन, तुला और मिथुन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है।ज्योतिषाचार्य आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि मंगल का गोचर कर्क राशि में शुरू हो गया, जो अगले 53 दिनों तक तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल का शनि के साथ षडाष्टक योग बन रहा है।

विज्ञापन
After 30 years, Mars and Saturn are forming Shadashtak Yoga
शनि देव - फोटो : amar ujala

विस्तार

मंगल और शनि की युति से 30 साल के बाद षडाष्टक योग बन रहा है। मंगल और शनि के आमने सामने होने के कारण बनने वाले इस योग के कारण राजनीतिक उथल-पुथल के साथ ही राजनीतिक दुर्योग बनेंगे। अगले दो महीने तक कर्क, मकर, मीन, तुला और मिथुन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। ज्योतिषाचार्य आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि मंगल का गोचर कर्क राशि में शुरू हो गया, जो अगले 53 दिनों तक तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल का शनि के साथ षडाष्टक योग बन रहा है।

विज्ञापन

साथ ही राहु, गुरु बुध और सूर्य मंगल से दसवें घर में होंगे। दशम भाव पर राहु, गुरु, बुध और सूर्य की युति सत्ता में उतार-चढ़ाव होगा। शनि और मंगल की युति मृत्यु तुल्य कष्टदायक है। मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से दरिद्र योग का निर्माण होगा। यह एक अशुभ योग माना जा रहा है। यह योग असफलता, कमजोर भाग्य और आर्थिक असफलता का कारण बनता है। ग्रहों का यह योग जातकों को आर्थिक जीवन में कई समस्या दे सकता है। जातक को पैसे कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, मंगल ग्रह का जाप और हवन कराएं।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय के अनुसार जब मंगल और शनि एक दूसरे को देखते हैं तो ऐसी स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव की स्थितियों का निर्माण होता है। इस योग के कारण राजनीतिक उथल-पुथल के साथ ही कभी तेज गर्मी, बरसात के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed