फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AE and JE of Setu Corporation suspended for negligence in approach road of Phulwaria Fourlane collapsed

फुलवरिया फोरलेन का एप्रोच मार्ग धंसा: लापरवाही में सेतु निगम के एई और जेई निलंबित, जांच समिति गठित

Sat, 27 Aug 2022 10:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 27 Aug 2022 10:07 PM IST
सार

 बारिश और बाढ़ के चलते फुलवरिया फोरलेन के एप्रोच मार्ग पुल की मिट्टी जगह-जगह धंसने से सड़क पर कई दरार पड़ गई है। पुल के किनारे मिट्टी बहने से सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग की गिट्टी तक दिखने लगी है।

विज्ञापन
AE and JE of Setu Corporation suspended for negligence in  approach road of Phulwaria Fourlane collapsed
फुलवरिया फोरलेन का एप्रोच मार्ग धंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश और बाढ़ के चलते फुलवरिया फोरलेन के एप्रोच मार्ग के धंसने का मामला शासन तक पहुंच गया है। आला अधिकारियों से जांच करवाने के बाद शनिवार को इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सहायक अभियंता ज्ञानेंद्र वर्मा और अवर अभियंता राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। 

विज्ञापन


प्रशासन के पास सेतु निगम के प्रबंध निदेशक संजीव भारद्वाज का पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें बताया गया है कि मुख्य परियोजना प्रबंधक दीपक गोविल से जांच करवाई गई। उन्होंने शासन को रिपोर्ट दी है कि प्रथम दृष्टया मिट्टी की कुटाई मानकों के अनुसार न होने से एप्रोच मार्ग पर दरार और सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। इसके लिए एई और जेई उत्तरदायी हैं।
विज्ञापन


इसकी विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें कानपुर के संयुक्त प्रबंध निदेशक राकेश सिंह, लखनऊ के महाप्रबंधक रविदत्त, आजमगढ़ के मुख्य परियोजना प्रबंधक संतराज को नामित किया गया है। इस मामले की एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण

दरअसल बारिश और बाढ़ के चलते पुल की मिट्टी जगह-जगह धंसने से सड़क पर कई दरार पड़ गई है। पुल के किनारे मिट्टी बहने से सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग की गिट्टी तक दिखने लगी है। इसे जल्द नहीं रोका गया तो पुल को खतरा हो सकता है। 14 करोड़ रुपये में पुल का निर्माण किया गया है।

पुल की लंबाई 108 मीटर और रैंप को लेकर पुल की लंबाई 500 मीटर है। सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया था। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री जब भी बनारस दौरे पर आते हैं तो फुलवरिया फोरलेन की प्रगति पर चर्चा जरूर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed