{"_id":"6604b66d12b311a388001359","slug":"advocate-missing-in-suspicious-circumstances-case-registered-varanasi-news-c-20-vns1056-555538-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: संदिग्ध हाल में अधिवक्ता लापता, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: संदिग्ध हाल में अधिवक्ता लापता, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लखनपुर भुल्लनपुर निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र पटेल बुधवार दोपहर संदिग्ध हाल में लापता हो गए। फुलवरिया क्रॉसिंग के पास से उनकी बाइक बरामद मिली, लेकिन मोबाइल बंद है। कचहरी से घर को निकले अधिवक्ता के भाई राजेंद्र ने मंडुवाडीह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। देर शाम एसीपी भी थाने पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। बड़े भाई राजेंद्र पटेल ने बताया कि दोपहर 1.29 बजे सुरेंद्र का मैसेज मोबाइल पर आया था कि बचाओ, मैं गेट नंबर 4 पर हूं। देर से मैसेज देखने पर वह फुलवारिया क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो उनकी बाइक खड़ी मिली। थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि सर्विलांस और सीसी कैमरे के आधार पर जांच की जा रही है। गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
तालाब किनारे वृद्ध का मिला शव
चौबेपुर। स्थानीय बाजार में बाबतपुर रोड के पास तालाब किनारे बुधवार देर रात बुजुर्ग का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग के शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
शरारती तत्वों ने अरहर की खेत में लगाई आग
लोहता। थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में शरारती तत्वों ने बुधवार की देर शाम उमेश सिंह उर्फ बच्चा के दो बिघा अरहर की खेत में आग लगा दिया। इस दौरान फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। संवाद