फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advocate angry over objectionable post on Sri Krishna in Jaunpur

जौनपुर में श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक पोस्ट से वकील नाराज

Tue, 27 Aug 2019 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 27 Aug 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Advocate angry over objectionable post on Sri Krishna in Jaunpur
demo pic

दीवानी बार के एक निष्कासित पदाधिकारी की ओर से कृष्ण भगवान पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने से अधिवक्ता नाराज हैं। अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई और डीजीसी से विधिक राय मांगी गई है।

विज्ञापन


सोमवार को दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजनाथ पाठक, प्रभारी मंत्री अरविंद तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ता पुलिस अधीक्षक से मिले। अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, सुरेंद्र मिश्र, प्रशांत उपाध्याय, पुनीत शुक्ला आदि ने शिकायत की कि बार के निष्कासित एक मंत्री ने 25 अगस्त की रात करीब पौने दस बजे अधिवक्ताओं के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर कृष्ण भगवान  से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट डाला। 
विज्ञापन


इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई। लोक शांति भंग होने का खतरा पैदा हो गया है। मामले में एसपी से मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष से मांग की कि ऐसे अधिवक्ता का दीवानी बार में प्रवेश वर्जित किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए बार काउंसिल में भी भेजा जाना चाहिए।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed