फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   adopt villages and promote Ayushman yojna in varanasi

वाराणसी: गांवों को गोद लेकर करें आयुष्मान योजना का प्रचार-प्रसार

Thu, 26 Sep 2019 06:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Sep 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
adopt villages and promote Ayushman yojna in varanasi
आयुष्मान योजना - फोटो : अमर उजाला

आयुष्मान भारत योजना के प्रचार-प्रसार के लिए अब पंजीकृत अस्पतालों को जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे अस्पतालों को ब्लॉकवार दस-दस गांव गोद लेकर वहां योजना का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करने को कहा गया है। बुधवार को सीएमओ कार्यालय में हुई बैठक में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने योजना प्रगति की समीक्षा की।

विज्ञापन


डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि दो अक्तूबर तक  शिविर लगाकर लोगों को गोल्डन कार्ड भी बनाए जाएंगे। कई अस्पताल योजना में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन 15 से अधिक अस्पतालों में अब तक एक भी लाभार्थियों का इलाज नहीं किया गया है। ऐसे अस्पतालों को योजना से निकाला भी जा सकता है। उन्होंने बेहतर कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी (डीएचईआईओ) राजेश शर्मा ने योजना के प्रचार-प्रसार के लिए अस्पतालों में कियोस्क स्थापित करने को जरूरी बताया। नोडल अधिकारी डॉ. सोरेंद्र चक्रवर्ती ने बताया कि जिला स्तर पर 8881000104 पर शिकायत भी की जा सकती है। इस दौरान डॉ. पूजा जायसवाल, नवेंद्र सिंह, सागर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed