फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Adolescents will be found and vaccinated

ढूंढकर लगाया जाएगा किशोरों को टीका

Wed, 12 Jan 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Adolescents will be found and vaccinated
जिले में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए 15 और 16 जनवरी को महाअभियान चलाया जाएगा। 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों की खोजबीन करके उन्हें टीका लगाया जाएगा। स्कूलों में जाकर टीमें किशोरों का टीकाकरण करेंगी। तीन लाख किशोरों का वैक्सीनेशन कराया जाना है। 60 वर्ष से अधिक और चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मियों को बूस्टर डोज लगाया जाएगा। मंगलवार को मंडलीय सभागार में बैठक के दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने जब तक शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता, तब तक हम कोविड पर नियंत्रण नहीं पा सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों के सहयोग से सूची तैयार कर वैक्सीनेशन कराया जाए। स्पोर्ट्स क्लब के ऐसे बच्चे जो स्कूलों में इनरोल नहीं है, उनका भी वैक्सीनेशन कराया जाए। डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, एलटी कॉलेज अर्दली बाजार में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जनपद में 98 से अधिक आईटीआई विद्यालयों में 14 हजार बच्चे हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रविवार तक जनपद के समस्त 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों का वैक्सीनेशन हो जाए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित कर कहा कि मदरसों के निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों का 2 दिन के अंदर वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराएं। युवा कल्याण, नेहरू युवा केंद्र, रेड क्रॉस, चाइल्ड लाइन एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के अधिकारियों को भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed