फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   admisson process will be start after 20 january in bhu

बीएचयू की प्रवेश प्रक्रिया 20 जनवरी के बाद

Mon, 09 Jan 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 09 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
admisson process will be start after 20 january in bhu
पिछले साल साढ़े तीन लाख से अधिक ने किया था आवेदन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सत्र 2017-18 में प्रवेश के लिए दाखिले की प्रक्रिया 20 जनवरी के बाद शुरू होगी।
स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
जल्द ही यूनिवर्सिटी एडमिशन कोआर्डिनेशन बोर्ड की मीटिंग में तिथि पर मुहर लगा दी जाएगी।  स्कूलों के साथ साथ कालेजों और विश्वविद्यालयों में अगले सत्र में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है।
बीएचयू में पढ़ने वाले देश भर के विद्यार्थियों को भी यहां के आवेदन प्रक्रिया का इंतजार रहता है।
उनका इंतजार फिलहाल कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है।
शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आवेदन प्रक्रिया के लिए बुलेटिन तैयार किया जा रहा है।
कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय ने बताया कि 20 जनवरी के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बता दें कि पिछले साल साढ़े तीन लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed