फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Admission will be done soon on vacant seats in Kashi Vidyapeeth

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में खाली सीटों पर जल्द होगा प्रवेश

Sun, 31 Aug 2025 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Admission will be done soon on vacant seats in Kashi Vidyapeeth
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में यूजी, पीजी में दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। किस विभाग में कितने छात्रों ने प्रवेश लिया है और कितनी सीट खाली है। इसको लेकर नए सिरे से सूची तैयार करवाई जा रही है। माना जा रहा है कि खाली सीटों पर जल्द ही प्रवेश का एक और मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पिछले सप्ताह से पीजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स में भी काउंसिलिंग करवाई जा रही है। काउंसिलिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, ऐसे में कक्षाएं चलाने की दिशा में तैयारी चल रही है। प्रवेश के समय ही विद्यार्थियों को लाइब्रेरी कार्ड और परिचय पत्र भी मिल गया था। इसको देखते हुए अब विभागों चहल-पहल भी बढ़ गई है। शनिवार को कैंपस में प्रशासनिक भवन से लेकर मानविकी संकाय तक छात्रों की आवाजाही अधिक दिख रही थी। उधर केंद्रीय पुस्तकालय में भी हर दिन की तुलना में भीड़ अधिक दिख रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही खाली सीटों पर प्रवेश को लेकर बड़ा फैसला होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed