फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Admission process will start from July 3 in Shastri and Acharya

Varanasi News: शास्त्री और आचार्य में तीन जुलाई से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Sat, 01 Jul 2023 08:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
Admission process will start from July 3 in Shastri and Acharya
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में हुई प्रवेश समिति की बैठक
विज्ञापन

ऑनलाइन भरे जाएंगे आवेदन और जमा होंगे शुल्क
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री, आचार्य और डिप्लोमा व प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया तीन जुलाई से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने दाखिले और शुल्क प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। शनिवार को कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई है।
कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित शास्त्री, आचार्य, ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री, विदेशी भाषा डिप्लोमा, योग व संस्कृत प्रमाणपत्र में दाखिले की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया। प्रवेश की प्रक्रिया तीन से 20 जुलाई तक चलेगी। आवेदक विवि की वेबसाइट से आवेदन कर ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकेंगे। बैठक में प्रो हरिशंकर पांडेय, प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, प्रो. विजय कुमार, प्रो. हीरक कान्त चक्रवर्ती, प्रो. दिनेश कुमार, मोहित मिश्र पस्थित थे।
विज्ञापन

शोध छात्रों को देना होगा शपथ पत्र
शोध के लिए प्रतीक्षारत छात्रों के अंतर विषयी सीट के निर्धारण और विषय संबंधी विभाग एवं निर्देशक तय करने के लिए संकायाध्यक्षों की समिति गठित करने पर प्रवेश समिति की बैठक में सहमति बनी। समन्वयक प्रो. हरिशंकर पांडेय और सचिव प्रो. सुधाकर मिश्र को बनाया गया। समिति पूरे प्रकरण की जांच करेगी और प्रतीक्षारत शोध छात्रों का साक्षात्कार लेकर रूचि एवं विषयों का निर्धारण करेगी। समिति ने यह भी निर्देश दिया कि छात्रों से शपथ-पत्र लिया जाए कि उन्हें अंतरविषयी शोध के विषय में कोई आपत्ति नहीं है। बताना होगा कि वह प्रवेश के लिए इच्छुक हैं और भविष्य में विषय, विभाग एवं शोध निर्देशक बदलने की मांग नहीं करेंगे। इस मामले में वह न्यायालय में भी नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस होगा प्रवेश शुल्क
समिति ने यह भी निर्णय लिया कि जो प्रतीक्षारत छात्र प्रवेश के इच्छुक नहीं हैं और जमा शुल्क वापस लेना चाहते हैं उन्हें पूर्ण शुल्क वापस किया जाएगा। समिति ने कहा कि इस विषय को भविष्य में उदाहरण न माना जाए। यह शोध संबंधी व्यवस्था विशेष परिस्थिति में ली जा रही है। यह भविष्य में उदाहरण के रूप में स्वीकार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article