फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Admission in BHU More than 10 thousand students registered on portal in two days

Admission in BHU: प्रवेश पोर्टल पर दो दिन में 10 हजार से अधिक छात्रों ने कराया पंजीकरण, दशहरा बाद पहली सूची

Wed, 21 Sep 2022 11:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 21 Sep 2022 11:36 PM IST
सार

बीएचयू प्रशासन की ओर से प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को तीन अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराने का मौका दिया गया है। 

विज्ञापन
Admission in BHU More than 10 thousand students registered on portal in two days
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक में दाखिले के लिए प्रवेश पोर्टल पर दो दिन में 10 हजार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण करा लिया है। विश्वविद्यालय में जिस तरह की तैयारी चल रही है, उसके हिसाब से अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में पहली सूची जारी होने की संभावना है। 

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कराई गई कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के तहत प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अब काउंसिलिंग की तैयारियां चल रही हैं।  बीएचयू प्रशासन की ओर से प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को तीन अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन


 सभी जानकारी वेबसाइट पर मौजूद
परीक्षा नियंता प्रो. एसके उपाध्याय ने बताया कि सीयूईटी में संबंधित विषय वर्ग में मिले अंकों को आधार बनाकर छात्रों की सूची तैयार कराई जाएगी।  विश्वविद्यालय का प्रयास है कि अक्तूबर के तीसरे सप्ताह तक काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी करा ली जाए। सभी जानकारी वेबसाइट पर मौजूद बीएचयू बुलेटिन से ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यापीठ में दाखिले के लिए 24 से होगी काउंसिलिंग

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2022-23 में स्नातक में दाखिले के लिए 24 सितंबर से काउंसिलिंग कराई जाएगी। इस बार काउंसिलिंग से पहले छात्र प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की जा रही है, ताकि किसी तरह की कोई परेशानी न हो। विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, एलएलबी में प्रवेश के लिए पूरा कार्यक्रम बुधवार को जारी किया गया। 

कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि 22 सितंबर को छात्र प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। 24 सितंबर को बीकॉम की काउंसिलिंग होगी। 25 से 27 सितंबर तक शुल्क जमा किया जाएगा। 27 सितंबर को बीएससी की काउंसिलिंग और 28 से 30 सितंबर तक फीस जमा करने की सुविधा दी गई है। 

28 सितंबर को बीए की काउंसिलिंग के बाद 30 सितंबर से दो अक्तूबर तक फीस जमा होगी। 29 सितंबर को बीए एलएलबी और बीएफए की पहली काउंसिलिंग की जाएगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट से पूरी जानकारी ली जा सकती है। 

नैचुरोपैथी के छात्रों का इंटर्नशिप कल से

काशी विद्यापीठ के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा केंद्र में संचालित पाठ्यक्रम पीजी डिप्लोमा इन नैचुरोपैथी एंड योग द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का इंटर्नशिप 23 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्तूबर तक चलेगा। निदेशक प्रो. सुशील कुमार गौतम ने बताया कि छात्रों को हर दिन की रिपोर्ट फोटो सहित दस अक्तूबर तक जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed